Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई 125 वीं जयंती

सुहागनगरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई 125 वीं जयंती

फिरोजाबाद। राजनीतिक, सामाजिक एवं छात्र संगठन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया।
रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई द्वारा महानगर सहमंत्री राज पलिया के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। एवीवीपी कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।.विभाग संयोजक रजत जैन ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। उनका पूरा जीवन संघर्ष के दौरान बीता। वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत व आजादी के नायक थे। आजादी के लिए अपने प्राणों को हंसते-हंसते बलिदान दे दिया। उनका एक नारा आज भी युवाओं को बहुत प्रेरित करता है। कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, जिला संयोजक अतुल राठौर जिला, महानगर सह मंत्री सुजल राठौर, सह सोशल मीडिया प्रमुख अतुल चौधरी, निर्दोष यादव, पूजा राठौर, आयुष मिश्रा, विशाल प्रजापति, सौरव राठौर, संजय जाट, जसवंत राठौर आदि मौजूद रहे। वहीं भीम आर्मी छात्र संघ द्वारा नगला बड़ा मिर्जा में महानगर अध्यक्ष मोनू सिंह के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज के संस्थापक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान प्रमुख मंडल महासचिव गुलाब सिंह, फरहान कुरेशी, राजेश कुमार, बंटी भाई, नौशाद अली, नदीम, कृष्णा राज, राजा, तनिश रॉय, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिकेत जैन, महानगर सचिव अनुराग शर्मा, महानगर अध्यक्ष सनी प्रजापति, दीपक राजौरिया, अर्पित जैन, महानगर मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष अमित वर्मा आदि मौजूद रहे। नारायण दिव्यांग सेवा समिति द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ परमार, रितेश आर्य, सोनू, श्रीलाल शर्मा, दिनेश चंद राठौर, महेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में सुभाष तिराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण नमन किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, एनएसयूआई मोहजाम परवेज, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार, मोहसिन खान, साहिल परवेज आदि मौजूद रहे।