Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल शाम छह बजे थम जाएगा चुनाव का प्रचार

कल शाम छह बजे थम जाएगा चुनाव का प्रचार

सिकन्द्राराऊ। विधानसभा 2022 के तीसरे चरण के होने वाले मतदान के लिए शाम 5 बजे से प्रचार प्रसार थम जाएगा। आगामी 20 फरवरी को प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में बंद हो जाएगा। मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार तेजी से किया जा रहा है। चुनाव के अंतिम दौर में प्रत्याशी घर घर पहुँचकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने हित मे वोट डालने की अपील करने में जुटे हुए हैं।
बता दें कि विधानसभा 2022 के तीसरे चरण का चुनाव का मतदान 20 फरवरी को होगा। आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे प्रत्याशियों के दिलों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी जमकर चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। सुबह से देर रात्रि तक प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को जनसम्पर्क कर लुभाया जा रहा है।