Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी शिव बारात

महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी शिव बारात

हाथरस। भगवान भोलेनाथ के विशेष पर्व महाशिवरात्रि 1 मार्च को जहां पूरे देश भर में मनाई जाएगी। वहीं हाथरस में भी महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह एवं जोश है और भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना के लिए भक्त उत्साहित हैं। वहीं महाशिवरात्रि के पर्व पर ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा भगवान शिव की बारात पूरे शहर भर में निकाली जाएगी। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तपस्या धाम चावड़ गेट तरफरा रोड की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सीता बहन ने बताया है कि 86 वीं महाशिवरात्रि महोत्सव पर 1 मार्च को सुबह 9 बजे पूरे शहर में शिव बाबा की बारात निकाली जाएगी और 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही मंचीय कार्यक्रम भी आयोजित होंगे तथा प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक आध्यात्मिक संग्रहालय पर अवलोकन कराया जाएगा। उन्होंने आम जनों से अनुरोध किया है कि शिवरात्रि पर नशे से दूर रहकर सुख शांति के लिए भगवान शिव की आराधना करें।