Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल्पतरु ट्रस्ट ने लगाया 16 वाँ कांवरिया कैम्प

कल्पतरु ट्रस्ट ने लगाया 16 वाँ कांवरिया कैम्प

शिकोहाबाद। नगर की सामाजिक संस्था कल्पतरु ट्रस्ट द्वारा शिवरात्रि त्योहार को लेकर नगर के एटा रोड स्थित तिवरिया पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 वाँ दो दिवसीय कांवरिया कैम्प लगया गया। कांवरिया कैम्प का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने किया।
कांवरिया कैम्प मे कांवर ले जाने वालो के लिए नाश्ता, फलाहार, मिष्ठान, चाय से लेकर अन्य व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा की गयीं थी। कल्पतरु ट्रस्ट के सदस्य व कल्पतरु ट्रस्ट महिला मण्डल की सदस्य रास्ते से गुजरने वाले कांवरियों को बुला बुला कर फलाहार आदि दे रहे थे। जव तक कांवरिया फलाहार व विश्राम करते तब तक उनकी कांवर को ट्रस्ट के सदस्य संभालते थे। इस पुनीत कार्य मे महिला सदस्य भी पीछे नही थी। वो भी वरावर कांवरियों की सेवा मे लगी हुयी थी। कल्पतरु ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष इसी स्थान पर कांवरिया केम्प लगाया जाता है। इस वार ट्रस्ट का ये 16 वाँ केम्प है। हमारी संस्था के सदस्य दिन-रात उपस्थित रहकर यहां से गुजने वाले कांवरियो की सेवा मे तत्पर रहते है। उनके लिये फलाहार भोजन पानी, चाय व ठहरने व आराम करने की सभी व्यवस्थायें की गयी है। इस दौरान रमेश चन्द्र बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, ओमशंकर चौहान, प्रशांत राजपूत, नवीन चन्देल, गगन कपूर सहित व महिला मण्डल की सदस्यो सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यो पदाधिकारियों का कैम्प मे सहयोग रहा।