Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वैज्ञानिक सीवी रमन एशिया के पहले नोबेल विजेता थे-मयंक भटनागर

वैज्ञानिक सीवी रमन एशिया के पहले नोबेल विजेता थे-मयंक भटनागर

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंडिया के प्रख्यात वैज्ञानिक सीवी रमन की उपलब्धियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में स्कूल प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने कहा कि वैज्ञानिक सीवी रमन एशिया के पहले नोबेल विजेता थे। और सौभाग्य से हमारे देश भारत के अमूल्य रत्नों में से एक थे। भारत सरकार द्वारा उन्हें 1954 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। वहीं कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के बच्चों ने उनकी उपलब्धियों और खोजों पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में अनूठी जानकारियों से अवगत किया। कार्यक्रम मे बच्चों ने विज्ञान, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर तथा स्पीच के माध्यम से उपस्थित विज्ञान शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन को अचम्भित कर दिया। इस दौरान विज्ञान शिक्षक विकास कुमार उपाध्याय, विशाल आनंद सक्सेना, मनीष जैन, सौरभ गुप्ता, गिफ्टी जौहरी, नीतू श्रीवास्तव, डा. निधी कुलश्रेष्ठ एवं सभी विज्ञान शिक्षकों ने बच्चों का हौसला अफजाई किया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर, विख्यात भटनागर एवं दीपांली भटनागर ने बच्चों की अनमोल प्रस्तुतियों पर भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस प्रतियोगिता में सुहानी माथुर, विशाखा सिंह, सलोनी रघुवंशी, अक्षांश गंगवार, श्वेतांक सिंह, अदिति, अश्मित अग्रवाल, नव गुप्ता, आर्या, अंशिका आदि ने प्रतिभाग किया।