Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लखनऊ के कार्यक्रम के लिए कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

लखनऊ के कार्यक्रम के लिए कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

सिकंदराराऊ। कांग्रेस जनों की एक बैठक कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर छवि वार्ष्णेय के चुनाव कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे पूर्व सांसद चंद्रपाल सैलानी की धर्मपत्नी  निर्मला सैलानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। जिसमें 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी के मुख्य आतिथ्य में हो रही लड़की हूं लड़ सकती हूं कार्यक्रम में सिकंदराराऊ से अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता हेतु रणनीति बनाई गई। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ छवि वार्ष्णेय एवं नगर पालिका चेयरमैन सरोज देवी ने कहा हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ विधानसभा से सर्वाधिक महिलाएं लखनऊ के 8 तारीख अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित लड़कियों के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। सिकंदराराऊ नगर अध्यक्ष हसीन खान एवं हसायन नगर अध्यक्ष शाहिद अली , पुरदिल नगर के अध्यक्ष सोनू पंडित ने कहा कि तीनों नगरों से केवल महिला कार्यकर्ता ही नहीं हम सब भी परिवार की महिलाओं के साथ लखनऊ के कार्यक्रम में भाग लेंगे ।हसायन ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह सिकंदराराऊ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन ने कहा आने वाले समय में पूरे देश की महिला प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ खड़ी होंगी और इस विधानसभा चुनाव में इस बात का संकेत भी महिलाओं ने दिया है और इसका परिणाम 10 तारीख को सबके सामने होगा ।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नावेद खान ने किया । बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा , प्रबुद्ध सैलानी, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल वर्ती पाठक , जिला महामंत्री अखलाक भारती, सेवादल के प्रदेश सचिव साकिर कुरेशी ,जिला सचिव राशिद कुरैशी , सारिक वारसी , धीरज गोस्वामी , कपिल नरूला, आयुष सैलानी आदि मौजूद थे।