Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकान के बंटवारे को लेकर चले लाठी-डंडे,मुकदमा दर्ज

मकान के बंटवारे को लेकर चले लाठी-डंडे,मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद। मकान के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 19 नामजद व 12 अज्ञात है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।थाना एका क्षेत्र के गांव नकटपुर निवासी एवरन सिंह और मुकेश कुमार के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ओर से पथराव और लाठीकृडंडे चलने लगे। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने एका थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ कर 19 लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार ने बताया कि एवरन सिंह और मुकेश के बीच मकान के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। 31 के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। इसमें 19 लोगों को नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महेश, सुभाष, अमरदीप, मुकेश, सौरभ, राजकमल, विजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि फरार चल रहे एवरन सिंह, विजय बहादुर, बबलू, लायक सिंह, सोनू, राहुल, आकाश, महीपाल, जबर सिंह, अनिल, कमलेश और जगदीश की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है। जांच के दौरान जो नाम प्रकाश में आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।