Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला बदर आरोपी ने घर में अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर होने पर भागा

जिला बदर आरोपी ने घर में अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर होने पर भागा

थाना टूंडला क्षेत्र के एटा रोड स्थित एक कॉलोनी का मामला,पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा
फिरोजाबाद। जिला बदर आरोपी ने घर में घुसकर एक अकेली महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से ही महिला काफी डरी और सहमी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पूरा मामला थाना टूंडला क्षेत्र के एटा रोड का है। यहां पर रहने वाली एक 22 वर्षीय विवाहिता पति और सास के साथ मकान में रहती है। शनिवार शाम महिला घर पर थी और पति मजदूरी करने गया था। पति पुताई का काम करता है। सास उसके छह माह के बच्चे को लेकर पड़ोसी के यहां बैठी थी। पीड़िता के मुताबिक वह बाथरूम से जैसे ही बाहर निकली, सामने चारपाई पर आरोपी पड़ोस का ही बंटी पुत्र जमील खां बैठा हुआ था। उसने अकेला पाकर उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौका पाकर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। वहीं आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की है। अपने बचाव करने के चलते महिला के खरोंच भी आई है। इस घटना के बाद से ही महिला काफी डरी और सहमी हुई है। इस मामले में सीओ अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।