Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की जीत पर किया मिष्ठान वितरण

भाजपा की जीत पर किया मिष्ठान वितरण

फिरोजाबाद। भाजपा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की पुनः सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही रामलीला चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की भव्य जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल सिद्धांत पर आधरभूत है। जनता ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन पर अपना जनसमर्थन दिया है। प्रचंड जीत के लिए यूपी की जनता व देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। प्रदेश की जनता ने इस चुनाव में जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को आईना दिखाने का कार्य किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ डबल इंजन की भाजपा सरकार जन-जन के सशक्तिकरण हेतु फिर से संकल्पबद्ध होगी। साथ ही फिरोजाबाद के लोकप्रिय विधायक मनीष असीजा की ऐतिहासिक जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया।