Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर दिन एंबुलेंस में ही कराया जा रहा है, प्रसव सुर्खियां बटोरने में जुटा विभाग

हर दिन एंबुलेंस में ही कराया जा रहा है, प्रसव सुर्खियां बटोरने में जुटा विभाग

⇒लगातार दूसरे दिन भी एंबुलेंस में ही प्रसूता द्वारा पुत्री को दिया गया जन्म
⇒फिर आखिर क्यों खोला गया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
आशा बहू भी नहीं निभा पा रही अपनी जिम्मेदारी, प्रसूताओं में जागरूकता का अभाव
लालगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।लगातार दूसरे दिन भी एंबुलेंस में प्रसव पीड़िता द्वारा पुत्री को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे प्रसव पीड़ा होने पर रानीखेड़ा गांव निवासी अंकिता पत्नी श्याम बहादुर एंबुलेंस से इलाज के लिए लालगंज अस्पताल आ रही थी। तभी रास्ते में उसे प्रसव पीड़ा प्रारंभ हो गयी। आशा बहू अनुपम ने एंबुलेस चालक विक्रांत सिंह व ईएमटी प्रमोद कुमार के सहयोग से प्रसव कराया। अंकिता ने पुत्री को जन्म दिया है। एंबुलेंस में बच्ची की किलकारियां गूंजने पर सभी में खुशी की लहर दौड़ गयी। बाद में दोनो को लालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ बताए गए हैं। उल्लेखनीय है कि गुरूवार को पूरे कैथन मजरे सेमरपहा गांव निवासिनी सावित्री ने भी अस्पताल जाते समय एंबुलेस में ही बच्ची को जन्म दिया था।