Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एडी बेसिक ने कान्ती देवी गुप्ता को राज्य अध्यापक पुरस्कार से किया सम्मानित

एडी बेसिक ने कान्ती देवी गुप्ता को राज्य अध्यापक पुरस्कार से किया सम्मानित

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। अपनी मेहनत से विद्यालय को शिखर तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करने वाली शिक्षिका कान्ती देवी गुप्ता को उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2019 के शिक्षक पुरस्कार में अमावां ब्लॉक के रसहेता स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक कान्ती देवी गुप्ता को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया गया था। सरकार की तरफ से वर्ष 2020 में शिक्षक दिवस के मौके पर सूची जारी की गई थी लेकिन कोविड की वजह से सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया गया था।
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कान्ती देवी गुप्ता के लिए भेजे के गए राज्य अध्यापक पुरस्कार को शुक्रवार को एडी बेसिक पीएन सिंह की तरफ से दिया गया। उन्होंने शुक्रवार को जिले में आयोजित सेवानिवृत्त सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक कान्ती देवी गुप्ता को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा है। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने की वजह से प्रधानाध्यापक कान्ती देवी गुप्ता को सरकार ने उनके हक के लिए सम्मानित किया गया है। पुरस्कार से सम्मानित कान्ती देवी गुप्ता ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने में बीएसए के साथ ही साथ तत्कालिक बीईओ वीरेंद्र कुमार कनौजिया का भी बहुत बड़ा योगदान था। उनके प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की वजह से ही मुझे यह पुरस्कार मिला है।
राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर बीईओ अमावां रत्नामणि मिश्रा, जिला स्काउट मास्टर शिव शरण सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह, महामंत्री राघवेंद्र यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अमावा के अध्यक्ष सुरेश सिंह मंत्री बृजेश कुमार, लक्ष्मी सिंह मोहम्मद मतीन खान, प्रतिमा सिंह, शशि चौधरी, रितेश कुमार, प्रवेश कुमार, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, संकुल बल्ला नीरज कुमार, शिवेंद्र सिंह, जगदीश यादव सहित कई शिक्षकों ने बधाई दी है।