Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सैबसी झील का किया जायेगा चतुर्मुखी विकास

सैबसी झील का किया जायेगा चतुर्मुखी विकास

कानपुरः प्रभात गुप्ता। सेबसी झील के चारो ओर हरियाली रहेगी, झील के चारो तरफ पंचवटी बनाई जायेगी जिसमें फलदार एवं छाव वाले पेंड़ पीपल, बरगद, जामुल, बेल, अशोक के लगाए जायंगे।
तकनीकी सहायता हेतु अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता निचली गंगा के अधिकारी जांच करेंगे। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार द्वारा बुधवार को विकास खंड सरसौल में जिला पंचायत द्वारा विकसित की जा रही सैबसी झील का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा बताया गया कि यह काफी बड़ी झील है। इसके एक भाग को जिला पंचायत द्वारा विकसित किया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि झील के दूसरे भाग को ग्राम पचायत से मनरेगा में खुदाई का कार्य कराया जाए। झील के चारो ओर पंचवटी के पौधे यथा बरगद, पीपल, जामुन आदि के पेड़ लगवाए जाएं। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता निचली गंगा नहर मौके पर जा कर अपने तकनीकी दृष्टिकोण से तमअपमू कर लें। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि वह अभियंता के माध्यम से एस एस सी झील के छायाचित्र एवं नक्शा काट कर प्रस्तुत करें। सैबसी झील की गहराई भी सही तरीके से कराई जाए।