Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनाई सपाईयों ने बाबा साहब की जयंती

धूमधाम से मनाई सपाईयों ने बाबा साहब की जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल के नेतृत्व में गुरूवार को दबरई स्थित जिला कार्यालय पर दलितों शोषितों, गरीबों एवं नारी मुक्ति दाता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। तत्पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, वीर सिंह प्रधान, गुलाब सिंह प्रधान, कमलेश यादव, गौरव यादव, चंद्रकांत, अशोक यादव, संजय मलिक, दीपू यादव, अकील अंसारी, राजू यादव, जगमोहन यादव, सम्मी कपूर, योगेंद्र यादव उर्फ सोनू, रविंद्र, अखिलेश यादव, सतीश, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।