Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा रोकने की साजिश का किया विरोध

राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा रोकने की साजिश का किया विरोध

फिरोजाबाद। भारतीय जैन मंच (हिन्द ग्रुप) की बैठक हिंद सुभाष जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ब्रजभूषण द्वारा एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का स्वागत करते हुए यात्रा रोकने वालों की रची साजिस की निंदा की। उन्होंने यात्रा रोकने वालों को कहा कि यूपी में योगी जी के आने से पहले उद्योग लगाकर रोजगार क्यों नहीं दिया। क्यों यहाँ के लोगो को रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर होना पड़ा। यूपी में पहले न बिजली, न सड़के साधन विहीन था। माफियाओं का बोलबाला था। इसलिए यात्रा रोकने वाले खुद अपने अंदर देखें। हमारी संस्कृति में अपने दुश्मन का अपने घर में सम्मान किया जाता है। भारतीय जैन मंच राज ठाकरे की यात्रा का समर्थन करेगी। बैठक में प्रधुम्न जैन, अनिकेत जैन, अंकुश जैन, अरविंद जैन, विनोद जैन, धर्मेंद्र जैन, तोषित जैन, सत्यनरायन शर्मा, मनोज जैन, सौरभ जैन, दीपक राजोरिया आदि मौजूद रहे।