Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर आयोजित की गई। मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जायेगा। जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता ने बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्य योजना पर चर्चा करते हुऐ कहा कि 30 मई से 15 जून 2022 तक पूरे देश में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बूथ स्तर तक आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जाएगा। इन वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए है। वही अन्त्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश के विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरन्तर प्रगति प्रथ पर आगे बढ रहा है। आगामी कार्ययोजना व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व देश को आत्मनिर्भर बनाने में भाजपा निरंतर प्रयासरत है। सेवा और समर्पण और कृतज्ञता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मूल्य सिद्धांत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र व राज्यों की भाजपा सरकारें निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास सभी का विश्वास के तर्ज पर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, भयमुक्त समाज एवं समृद्धशाली देश और प्रदेश बनाने के पार्टी मूल सिद्धांत पर कार्यरत है। इस दौरान प्रमुख रूप पूर्व विधायक हरिओम यादव, अविनाश सिंह भोले, दीपक चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जगन सेठ, महेश राजपूत, सुशील पौनिया, दुष्यंत सिंह जादौन, शशीकला यादव, सोनी शिवहरे चेयरमैन, राजेश चौहान, संजय परमार, भीकम सिंह कुशवाह, देवेंद्र बेनीवाल, नीलम दिवाकर, स्वेता पोरवाल, सुमित शर्मा, महिपाल निषाद व अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद थे।