Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचायें कार्यकर्ता-सतीश त्यागी

जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचायें कार्यकर्ता-सतीश त्यागी

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर आज काम कर्तव्य सहयोग बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र मंत्री सतीश त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद रहे और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री सतीश त्यागी द्वारा कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि उक्त योजनाओं को जन जन तक घर-घर पहुंचाएं। जिससे आम जनता को उक्त योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मंत्र को लेकर कार्य कर रही है।ं बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भीकमसिंह चौहान द्वारा की गई। संचालन जिला महामंत्री चौधरी भोला सिंह रावत द्वारा किया गया।बैठक में गोपाल सिंह चौहान, मोहन सिंह आर्य, लाल बहादुर कुशवाहा, योगेश शर्मा, ठाकुर शीतल सिंह, कन्हैया सिंह तोमर, संदीप सिसोदिया, संजय राणा, राजकुमार गुप्ता, कमल सिंह सेंगर, हरिओम चौधरी, संजीव चौधरी, अरुण चौधरी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।