Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विहिप की दुर्गा वाहिनी व मातृ शक्ति का प्रशिक्षण वर्ग शुरू,बेटियां ले रहीं प्रशिक्षण

विहिप की दुर्गा वाहिनी व मातृ शक्ति का प्रशिक्षण वर्ग शुरू,बेटियां ले रहीं प्रशिक्षण

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद के आयाम दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति का प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से 6 जून तक खंदौली आगरा में लगाया जा रहा है। शिविर में मातृशक्ति व बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।शिविर में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में कामना शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, विनीता शर्मा, सपना सूर्यवंशी, टीना सूर्यवंशी, हिमांशु सूर्यवंशी, शैलजा शर्मा, प्रिया शर्मा, प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने पहुंची हैं। प्रशिक्षण वर्ग में लव जेहाद, मतानांतरण, हिंदू धर्म ,संस्कृति को रोकने और राष्ट्र धर्म की रक्षा करने पर मनन और मंथन किया जाएगा। साथ ही आत्मरक्षा के गुण जिसमें दंड चलाना, खेल कूद, ऊंची कूद, गुफा में चलना, कांटों के बीच से चलकर मार्ग निकालना और शास्त्र, शस्त्र, योग, आध्यात्मिक ज्ञानार्जन कराया जाएगा। जिससे की नारी शक्ति का ज्ञानोदय होगा। जिससे कि परिवारों में मातृ शक्तियों के अपने दायित्व का बोध कराया जाएगा। परिवारों में माता सीता, माता सावित्री, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी स्वरूपा मां अन्नपूर्णा, महारानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, अवंती बाई जैसे संस्कार पैदा होंगे। संपूर्ण विश्व में भारत की नारी का सम्मान होगा और भारत विश्व गुरु बनेगा।