Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रसपा जिला उपाध्यक्ष ने पेयजल समस्या का लेकर सौंपा ज्ञापन

प्रसपा जिला उपाध्यक्ष ने पेयजल समस्या का लेकर सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। प्रसपा जिला उपाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने नगर निगम के वार्ड नंबर 52 व 61 में पेयजल समस्या को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौंपा है। जिसमें कहा है कि वार्ड नं. 52 व61 में दस गलियों में पाइप लाइन व कनैक्शन भी है। लेकिन नगर निगम द्वारा पीने की पानी की समस्या का समाधान नहीं कराया गया। जिससे क्षेत्रिय लोगों को पीने की पानी की समस्या बनी हुई। कई बार नगर निगम में इसी की शिकायत की गई। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्या समाधान की गुहार लगाई है।