Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुरक्षा,सम्मान,स्वावलंबन महिलाओं के जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण : सदस्य महिला आयोग

सुरक्षा,सम्मान,स्वावलंबन महिलाओं के जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण : सदस्य महिला आयोग

रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता।मिशन शक्ति 4.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा-सम्मान एवं स्वावलंबन व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूकता चौपाल का आयोजन विकासखंड लालगंज की ग्राम सभा बेहटा कला में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। महिलाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर बनाई गयी रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी आदि को देखा व भूरि-भूरि प्रशंसा की। जागरूकता चौपाल में कई महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने मिशन शक्ति 4.0 के तहत महिला पुलिस कमी व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन तीन बिन्दु महिलाओं के जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश व देश सरकार ने इन तीनों बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाए चला रखी है जिसको महिलाए जाने और उसका लाभ लेकर आगे बढ़े। नारी शक्ति का पुज है जो कि बहुत कुछ है और वह बहुत कुछ कर सकती है। स्वयं को जाने और अपनी छिपी हुई ताकत को बाहर निकाल कर रचनात्मक और सकारात्मक कार्य करे। महिलाए को आर्थिक रूप से सशक्त पढ़ा-लिखा होने से उसको आजादी व स्वावलम्बन अपने आप प्राप्त हो जायेगा।
महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने कहा कि अभिभावक बालिकाओं के सपनों को पूरा करने में आगे आएं और यदि कही कोई दिक्कतें/रूकावटे आती है तो उसे दूर करें और बालिकाओं/महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करें। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान आदि कार्यक्रम मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। जिसे गंभीरता से लिया जाये।
महिलाए/बालिकाएं पढ़ाई के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/माहिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित कानून/योजनाए/सुविधाएं को भी जाने तथा अपना सर्वागीण विकास की ओर बढ़े। उपस्थित महिलाओं/जनों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर हेल्पलाइन 108, 1076, 1090, 1098 वन स्टाप सेन्टर, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, 112 एमेरजन्सी, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि योजना/कार्यक्रम महिलाए/बालिकाओं के लिए लाभप्रद की भी जानकारी दी।इस मौके पर प्रोबेशन, समाज कल्याण, श्रम विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।