Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वृक्षों की परिवार के सदस्यों की तरह करें देखभाल-मोहित बघेल

वृक्षों की परिवार के सदस्यों की तरह करें देखभाल-मोहित बघेल

सादाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित बघेल द्वारा जहां वृक्षारोपण किया गया। वहीं गुणकारी औषधियों वाले पौधे भी लगाए गए।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित बघेल ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पौधों की देखभाल परिवार की सदस्यों की तरह हमें करनी चाहिए। मोहित बघेल ने कहा कि हमें समाज हित को ध्यान में रखते हुए छायादार पौधे जरूर लगाने चाहिए। पर्यावरण मानव के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। वृक्ष मानव की आवश्यकताओ को पूरा करते हैं। हमें अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण और मानव जीवन का आपस में गहरा संबंध है। वृक्ष पर्यावरण के प्रमुख अंग हैं। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करते हैं व पृथ्वी के तापमान को रोकते हैं। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए भी वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। वृक्ष और पौधे हमें सब्जियां फल, फूल, मेवा, अनाज उपलब्ध कराते हैं। इनसे जड़ी बूटियां भी प्राप्त होती हैं। जिनसे दवाइयां बनाई जाती हैं।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज पलावत, जिला मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह, शुभम चौधरी, पवन चौधरी, नारायण सिंह चौधरी आदि उपस्थित थे।