Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कृषक किसान दिवस में लें जानकारी जिससे कि फसलों में हो अधिक पैदावार: डीएम

कृषक किसान दिवस में लें जानकारी जिससे कि फसलों में हो अधिक पैदावार: डीएम

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर में किसान दिवस के अवसर पर किसानों से कहा कि किसान दिवस में दी जा रही कृषि विकास सम्बन्धी जानकारियों को भली-भांति जानकर कृषि विकास में योगदान दें। उन्होंने ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिक/अधिकारियों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराये तथा उनकी कृषि सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण भी किया जाये। किसान दिवस में किसानों को जनपद में चल रहे अभियान संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान, सघन वृक्षारोपण अभियान आदि सहित विभिन्न कृषि से जुड़ी लाभ परक योजनाओं की जानकारियों के सहित धान, सरसों, अरहर, आलू, मूली आदि फसलों की अच्छी उत्पादकता के बारे में वैज्ञानिको/अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि किसान को किसी भी प्रकार की समस्याओं से जुझना न पड़े।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने निर्देश दिये कि फसल बीमा आदि की शिकायते सम्बन्धित बैंक उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी इन्सोरेस कम्पनी आदि को कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करें उन्होंने ने कहा कि किसान देश का भविष्य होता है, जब तक हम किसान का स्तर नहीं सुधार पाए हम देश का विकास नहीं कर सकते, किसानों की समृद्धि से ही देश की समृद्धि सम्भव है। जनपद में उन्नतिशील खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं।इस मौके पर कई कृषि विशेषज्ञों सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान बडी संख्या में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये। इसी दौरान उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, एडीआईओ इंजेश सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, विद्युत विभाग आदि विभागों के संबंधित जन व किसान गण उपस्थित रहे।