Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वतन्त्रता दिवस पर डॉक्टरों का किया जायेगा सम्मान

स्वतन्त्रता दिवस पर डॉक्टरों का किया जायेगा सम्मान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। स्वतन्त्रता की 75वीं वर्ष गाँठ के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेसीआई कानपुर द्वारा एक बार फिर से फूलबाग के मैदान में देश की आन बान शान के प्रतीक अपने 150 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा।
प्रेसवार्ता में दी गई जानकारी के अनुसार, कानपुर प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रदेश के सम्मानित जनप्रतिनिधि नेतागण, शहर में कार्यरत प्रशासनिक गण, पुलिस प्रशासन एवं अधिकारीगण का आना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा। साथ ही शहर के जाने माने डॉक्टर्स को उनके द्वारा किये गए कोरोना अवधि पर कार्य हेतु सम्मानित किया जाएगा। भारत देश के स्वतंत्रता की 75 साल पूरे होने पर भारत देश में हर घर तिरंगा का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत जेसीआई कानपुर संस्था द्वारा जेसीआई सदस्यों को घर ओर ऑफिस में राष्ट्रीय झंडा भेजा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेसीआई कानपुर अध्यक्ष जेसी भारत पारीख सचिव जेसी अखिल कानोडिया, कोषाध्यक्ष जेसी नितिन जायसवाल, जेसी आशीष सुरेका, जेसी अमित जैन, जेसी अमित अग्रवाल जेसी,अमित गोयनका, जेसी अमरीश सिंह सेंगर, जेसी दीपक गुप्ता आदि रहे।