Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छेड़छाड़ को लेकर चले लाठी-डन्डों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

छेड़छाड़ को लेकर चले लाठी-डन्डों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गंगे में छेड़छाड़ की घटना को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डडों ने आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के साथ उपचार भी कराया। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गंगे निवाी सलीम की 14 वर्षीय पुत्री सांय के समय घर से खेत में शौच करने गयी थी। उसी दौरान गांव के ही अलीसन सरदार नवीस ने उसको पुरी नियत से दबोच लिया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। कुछ देर बाद दोनो पक्षों में जमकर लाठी डन्डे चलने से सलीम की पुत्र बधू 20 वर्षीय घासौ पत्नी समीर, आयशा पुत्री सलीम, विटटून पुत्री बकार, 22 वर्षीय सकीना पुत्री सलीम आदि लोग घायल हो गये। दूसरे पक्ष से 50 वर्षीय शेरखान पुत्र गुलजार, उसकी पत्नी मदीना बानो, 25 वर्षीय नूरजांह पत्नी सद्दाम, 70 वर्षीय विटटो पत्नी सद्दाम, 45 वर्षीय शहजादी पत्नी गुलजार अलीम पुत्र गुलजार आदि लोग घायल हो गये।