Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » करवाचौथ के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये

करवाचौथ के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये

ग्वालियरः जन सामना डेस्क। माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल का करवाचौथ के उपलक्ष्य में बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्य अतिथि के रुप में बंदना भूपेंद्र प्रेमी को बुलाया गया। करवा चौथ आरती और कन्या पूजन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी महिलाओं ने करवा चौथ कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं के लिए गेम्स हाउजी, करवा चौथ की क्वीन सहित अनेक मनोरंजक कार्यक्रम रखे गए। इस मौके पर अध्यक्ष छाया वर्मा, आरती वर्मा, इंदु वर्मा, रावी सोनी, प्रीति वर्मा, मनीषा वर्मा, रेनू वर्मा, शशि वर्मा, वर्षा वर्मा, ऊषा वर्मा, मंजू वर्मा, बरखा वर्मा, माधवी वर्मा, प्रेमलता वर्मा, अंजली वर्मा, महक जाजोरिया, सावित्री वर्मा, ज्योति वर्मा, तपस्या वर्मा, माला वर्मा, ममता वर्मा, रेखा वर्मा, शिवानी वर्मा सहित अन्य महिलायें शामिल हुईं।