Tuesday, May 20, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुलायम का जाना राजनीति व सामाज की बड़ी क्षतिः बृजेश पाठक

मुलायम का जाना राजनीति व सामाज की बड़ी क्षतिः बृजेश पाठक

लखनऊः जन सामना डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहली अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से प्रदेश व राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। उनके निधन से मैं निशब्द हूं। राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान। उनका निधन राजनीति व समाज की बड़ी क्षति है। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी। समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।