Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यातायात नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ

यातायात नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ

जन सामना ब्यूरोः महराजगंज, रायबरेली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में बालिकाओं को यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्राओं से अपने अभिभावकों को भी यातायात के नियमों का पालन करवाए जाने के लिए प्रेरित करने को कहा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय की स्टूडेंट पुलिसकैडेट्स (एस.पी.सी) की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा सेमिनार भी आयोजित किया गया। आयोजित सेमिनार में महिला पुलिस कांस्टेबल शगुन शर्मा व विद्यालय की शिक्षिका अनीता सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, सहित आवश्यक नंबरों पर भी चर्चा की गई और छात्राओं से प्रश्न पूछे। इस दौरान यातायात नियमों पर बेहतर जानकारी देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता यादव, नाजिश बानो, प्राची शुक्ला, महिला आरक्षी, अनीता सिंह सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद रही।