Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिकारः खेतों में तार फेंसिंग से ’नीलगाय पर संकट’

शिकारः खेतों में तार फेंसिंग से ’नीलगाय पर संकट’

⇒शिकारियों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक दबोचा
मथुरा। नीलगाय (पहाडी) पर संकट है। गोवंश से फसल को बचाने के लिए किसानों द्वारा खेतों पर की गई तार फेंसिंग और शिकार से नीलगाय की संख्या में कमी आई है। कभी झाड़ों में दिखने वाला यह जीव अब खेतों में कम नजर आ रहा है। थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा पुलिस को चेकिंग के दौरान सफलता मिली है। नीलगाय का शिकार करने जा रहे अपराधियों में से मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को एक बन्दूक, छह जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया है। थाना शेरगढ़ के ग्राम शहजादपुर के जंगल में चेकिंग के दौरान नीलगाय का शिकार करने जा रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड हो गई। मुठभेड के दौरान एक शिकारी बुद्धी मेव पुत्र स्व. रुस्तम निवासी ग्राम बिशम्बरा थाना शेरगढ़ को पुलिस ने दबोच लिया। इसके कब्जे से एक अवैध बन्दूक, छह जिन्दा कारतूस 12 बोर की पेटी सहित व एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स बरामद हुई है। कई क्षेत्रों में शिकारी ऊंट की मदद से नीलगाय का शिकार करते हैं। थानाध्यक्ष शेरगढ़ सोनू कुमार ने बताया कि शिकारी के पास सिंगल बैरल गन का शस्त्र लाइसेंस है। जिसकी आड में सिंगल बैरल बन्दूक द्वारा जंगल में नीलगाय व अन्य वन्य जीवों का शिकार करने का शौकीन है। बुद्धी व उसके पुत्रगण अन्तर्राज्यीय अपराधी हैं। गुण्डा एक्ट, एससी एसटी एक्ट, हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।