Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील में एसडीएम ने बांटे कंबल लगाई चौपाल

तहसील में एसडीएम ने बांटे कंबल लगाई चौपाल

सासनी, हाथरस। तहसील परिसर में एसडीएम अंजली गंगवार ने मजलूम और असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल बांटे। शुक्रवार को कंबल वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मजलूम और जरूरतमंदों के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह उनके द्वारा लाभार्थियों तक पहुंचाए जा रहे है। आगे भी उनका प्रयास रहेगा कि मजलूम और जरूरतमंद तक सरकारी सेवायें मुहैया कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत गांव नगला भंभू जाट ग्राम पंचायत जरिया गधा खेड़ा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जनता की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इसमें उन्हें आधा दर्जन शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ग्रामीणों में निशुल्क घरौनी वितरण भी किया गया। शीतलहर से बचाव हेतु ग्रामीणों में कंबल वितरण भी किया गया।