Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह के जन्म दिन पर मनाया किसान सम्मान दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह के जन्म दिन पर मनाया किसान सम्मान दिवस

⇒किसान दिवस पर जनपद के 50 कृषकों को किया सम्मानितः दी जानकारी
हाथरस। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेशन (आत्मा) योजनान्तर्गत भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में किसान सम्मान दिवस का आयोजन मण्डी समिति में किया गया।
किसान सम्मान दिवस में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सदर अंजुला माहौैर, विधायक, सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राना, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश सिंह गुडडू, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती व स्व. चौधरी चरण सिंह के छविचित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किसान मेले का शुभारम्भ किया।
जनप्रतिनिधियों द्वारा स्व. चौधरी चरण सिंह द्वारा कृषकों के हित में किये गये कार्याे एवं भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। विभिन्न विभागों के अधिकारियो द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गयी। जनपद में उच्च पैदावर करने वाले कृषि विभाग के 8 कृषकों, उद्यान के 15 कृषकों, पशुपालन के 8 कृषकों एवं मत्स्य विभाग के 8 कृषकों को शॉल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा भी 10 कृषकों को नैनो यूरिया प्रयोग करने के लिये सम्मानित किया गया। सचिव, मण्डी समिति द्वारा 1 कृषक को 3 लाख रूपये का चौक प्रदान किया गया।उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों वं दूरदराज से आये कृषकों का आभार व्यक्त किया। मेले में लगभग 35-40 विभिन्न विभागों एवं उर्वरक बीज, कृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा स्टाल लगायी गयी। उक्त मेले में लगभग 1200 से 1500 कृषक उपस्थित थे।
मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजयवीर चन्द्रपाल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रामकिशन सिंह, सहायक निबन्धक सहकारिता सन्तोष सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी श्रीमती अनीता सिंह, सचिव मण्डी समिति यशपाल सिंह आदि अधिकारियो ने प्रतिभाग किया। मंच का संचालन डॉ. जे.के. शर्मा द्वारा किया गया।