Tuesday, May 20, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने भरी हुंकार

शहर में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने भरी हुंकार

फिरोजााबद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के तत्वाधान में घंटाघर चौराहा पर शहर में चरमराती यातायात व्यवस्था व जाम की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारण कर चलवायें जाने की मांग। वहीं व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को एक ज्ञापन सौपा हैं।
गुरूवार को महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकरियों ने शहर की यातायात व्यवस्था एवं शहर में हर रोज लगने वाले जाम से निजाद दिलाये जाने के लिये घंटाघर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। जाम की समस्या से निजाद दिलाये जाने के लिये नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार एवं सीओ सिटी हरिमोहन सिंह को ज्ञापन सौपा कर शहर में लगने वाले जाम से निजाद दिलाये जाने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि शहर की जनता को प्रतिदिन हर चौराहे पर जाम की समस्या का सामना करना पड रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियोे के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होने धरना स्थल पर उपस्थित अधिकारियो से शहर की जाम की समस्या से निजाद दिलाये जाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा शहर में सेंट्रल चौराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा को पूर्णतह बंद किया जाये। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि रोडबेज बस स्टेंड के समीप जिस तरह अवैध तरीके से टैक्सी स्टैं बना रखा है। उसे तत्काल हटवाया जायें। इस दौरान प्रांतीय मंत्री मदन लाल वर्मा, दिनेश कुमार यादव, हरि शंकर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रमाशंकर यादव दादा, अनिल गुप्ता, अमीना, परसराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, विवेक कौशल, गौरव जैन, नितेश वर्मा, मुकेश शर्मा, पारुल गुप्ता, सुभाष यादव, प्रमोद कुमार झा, सुरेश गुप्ता, शिव शंकर तिवारी, मनोज कटारिया, नीरज कुमार, संजीव यादव, मनोज राणा, सुनील कुमार, मुन्ना लाल, पारुल अग्रवाल, मनोज राणा, निखिल बंसल, अंकुर अग्रवाल, जाकिर भाई, अनुराग शर्मा, जुबेर अफसान, मोहम्मद फरमान, मूलचंद राठौड़ मौजूद रहे।