Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » असहायों के बीच मनाया नव बर्ष

असहायों के बीच मनाया नव बर्ष

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । नववर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन और ब्रज प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने नगर के अपना घर आश्रम में असहाय लोगों के साथ अपना नववर्ष धूमधाम से मनाया। ब्रज प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु शर्मा अपने पत्रकार साथियों के सहित चौतन्य विहार स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे और आश्रम के संचालक सुधीर शुक्ला के नेतृत्व में आश्रम में उपस्थित सभी असहाय जनों के साथ अपना नववर्ष मनाया और उन्हें भोजन कराकर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। आश्रम के संचालक सुधीर शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों का यह सेवा प्रकल्प समाज में प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आएगा तथा अन्य लोगों को भी इस प्रकार सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि आश्रम में इस समय करीबन 70 से अधिक असहाय प्रभु जी निवास कर रहे हैं। जिनका रेस्क्यू उन्होंने सड़क किनारे से कर उन्हें आश्रम में रहने खाने का स्थान दिया है। इस अवसर पर पुनीत शुक्ला, हरेंद्र पाल सिंह, सुभाष गोस्वामी, राहुल ठाकुर, वैभव भारद्वाज, लाखन सिंह, शुभम शर्मा,अमित शर्मा,पुनीत शर्मा,दुष्यंत दीक्षित, विकास अग्रवाल,बलराम शर्मा, आशुतोष शर्मा सहित उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन से जुड़े सभी पत्रकार व पदाधिकारी उपस्थित रहे।