Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिरोजाबाद के कांग्रेसी हुए सम्मिलित

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिरोजाबाद के कांग्रेसी हुए सम्मिलित

फिरोजाबाद। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। जिसमें फिरोजाबाद जनपद के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में 90 कांग्रेसीजन लोनी बॉर्डर पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि गुरूवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मावी कला से प्रारंभ होकर बागपत होते हुए बड़ौत पहुंची। तकरीबन दस किलोमीटर का काफिला राहुल गांधी के नेतृत्व में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहा है। यात्रा के दौरान भारत जोड़ो यात्रियों पर बागपत की जनता ने फूलों की बारिश कर जगह-जगह पर राहुल गांधी का स्वागत किया। यात्रा में फिरोजाबाद जनपद से अतुल चतुर्वेदी, मनोज भटेले, कमलेश जैन, हाजी नसीर अहमद, शफात खान राजू, प्रतिमा पाल, दुष्यंत धनगर, प्रकाश निधि गर्ग, साजिद बेग, चांद कुरैशी, वकार खालिक, राजेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, अभिषेक पचौरी, रामशंकर राजोरिया, रामखिलाड़ी यादव बॉस, कामेश रावत, चंद्रकांत यादव, छेत्रपाल सिंह यादव, अमर सिंह, अवनीश यादव, संजय यादव, मुरसलीन भाई, राजेश दिवाकर, विपिन धारिया, ओहित यादव, खजांची दिवाकर, जॉनी यादव, अंशुल यादव आदि लोग मौजूद रहे।