Sunday, May 12, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दाऊदयाल महिला महाविद्यालय ने प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के किया अनुबंध

दाऊदयाल महिला महाविद्यालय ने प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के किया अनुबंध

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला (पी.जी.) कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित विषयों में हिंदी विषय के वोकेशनल कोर्स के रूप में हिंदी लेखन एक प्रश्न-पत्र के रूप में समायोजित किया गया है। जिसमें कविता, कहानी, नाटक, निबंध, गीत, छंद, मुक्तक, लघु कथा, उपन्यास, आत्मकथा, जीवनी, रिपोर्ताज, साक्षात्कार, भेंट वर्ता, डायरी आदि हिंदी की विविध विधाओं के लेखन का प्रशिक्षण दिया जाना है। छः माह के इस पाठ्यक्रम को एक निर्धारित अवधि में हिंदी की किसी प्रतिष्ठित पंजीकृत संस्था द्वारा पूर्ण कराए जाने का प्रावधान है। इस उपक्रम को पूर्ण करने हेतु माविद्यालय ने फिरोजाबाद जनपद की सबसे प्रतिष्ठित संस्था प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के साथ अनुबंध-पत्र पर हस्ताक्षर किए।ट्रस्ट के प्रबंधक सचिव कृष्ण कुमार कनक ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से हिंदी की विविध विधाओं के कौशल को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु डा. रामसनेही लाल शर्मा यायावर, डा. श्यामसनेही लाल शर्मा, यशपाल यश, प्रवीन पाण्डेय, गौरव गाफिल आदि के साथ-साथ अन्य विद्वान भी छात्राओं को प्रशिक्षित करने हेतु महाविद्यालय में उपस्थित होंगे। डा. अंजू गोयल ट्रस्ट की ओर से इस संपूर्ण वोकेशनल कोर्स वर्क की समन्वयक होंगी। महाविद्यालय की ओर से हिंदी लेखन वोकेशनल कोर्स की प्रमुख डा. नमृता निश्चल त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से यह प्रशिक्षण कार्य तो निरंतर चल ही रहा है। ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षण कार्य अगले सप्ताह से प्रारंभ होगा। तत्पश्चात लिखित व मोखिक परीक्षाओं के पश्चात छात्राओं को उनके प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर दाऊदयाल महिला (पी.जी.) कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर रेनू वर्मा, डा. अंजू गोयल, डा. गरिमा सिंह, डा. नमृता निश्चल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।