Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्नपूर्णा मिलेट्स महोत्सव एवं कानपुर देहात महोत्सव का किया गया आयोजन

अन्नपूर्णा मिलेट्स महोत्सव एवं कानपुर देहात महोत्सव का किया गया आयोजन

कानपुर देहात। अन्नपूर्णा मिलेट्स महोत्सव एवं कानपुर देहात महोत्सव का आयोजन ईको पार्क माती, जनपद कानपुर देहात में किया गया। जिसमें कृषि विभाग एवं कृषि समावेशी विभागों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये गये। जिनका अवलोकन मा0 कृषि राज्य मंत्री श्री बल्देव सिंह औलख जी एवं कानपुर देहात महोत्सव में उपस्थित भारी संख्या में कृषकों के साथ लगे स्टालों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के उपरान्त मा0 सूर्य प्रताप शाही जी कृषि कैबिनेट मंत्री, उ0प्र0 सरकार एवं श्री अविनाश सिंह चौहान जिलाध्यक्ष कानपुर देहात, मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी श्रीमती नेहा जैन कानपुर देहात एवं मंच पर उपस्थित जनपद स्तरीय सभी अधिकारीगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषकों को अपनी आय दो गुना करने एवं पी0एम0कुसुम सोलर पम्प, जैविक उत्पादों, मोटा अनाज, कृषक उत्पादन संगठन के उत्पादन पर बढ़ावा देने हेतु उपस्थित कृृषकों व अन्य गणमान्य नागरिकों को विस्तार में जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में पशुपालन एवं पूर्ति विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम में आल्हा की प्रस्तुति की गई जिसका सभी ने सराहा। इस मौके पर संबोधित करते हुए मा0 मंत्री ने कहा कि किसानों की आय माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी दोगुनी करने हेतु हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान कृषि के क्षेत्र के अलावा क्षेत्रों में भी बेहतर प्रयास करें जैसे मत्स्य पालन, कुट कुट पालन, बकरी पालन, भेड़ आदि में आगे बढ़े। इस मौके पर उन्होंने अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी व सभी को इस महोत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इस मौके पर भारी संख्या में किसान एवं अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।