Saturday, June 14, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्कारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से चार किलो चरस बरामद की हैं। वहीं उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात्रि गस्त कर रहे थे। तभी उन्हें मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लालपुर रोड से दो तस्करों को पकड़ लिया। इस दौरान उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के नाम शकील उर्फ हाजी बौना सोहेल उर्फ बाबू बताए। पुलिस ने इनके पास से चार किलो 100 ग्राम चरस बरामद की है। थाना प्रभारी रसूलपुर ने बताया कि पकड़े गये तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।