Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। शनिवार को मुक्तेश्वर नाथ महादेव समिति द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन झांकिया विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा व उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि घंटाघर के रास्ते गल्ला मंडी होती हुई छरबाग स्थित स्वर्ग आश्रम मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में भगवान गणेश, हनुमान जी महाराज, कैला देवी, खाटू श्याम के अलावा शंकर-पार्वती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शिवभक्तों बम-बम भोले के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। शोभायात्रा में नगर विधायक मनीष असीजा, देवीचरन अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, ध्रुव कुमार आचार्य, समिति के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राम मुरारी गुप्ता, डॉ डीआर वर्मा, विशाल वर्मा, उमाशंकर शर्मा, कुलभूषण गुप्ता, ठा. प्रकाश सिंह वैश, छोटेलाल यादव, अनुपज गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, चंद्रप्रकाश, बाबा रामपाल, रामनिवास राठौर, राजेंद्र वर्मा, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।