उबटन लगाने से किसी प्रकार का चर्मरोग नहीं होता तथा त्वचा स्वच्छ, कोमल और स्निग्ध बनी रहती है। उबटन का प्रयोग हर मौसम में किया जा सकता है। मगर सर्दी के मौसम में उबटन लगाने से त्वचा रुखी नहीं होती है, फटती नहीं, शरीर निरोगी और कांतिमय रहता है।
उबटन में महीन पिसी सरसों, चिरौंजी, पिस्ता, मूंग, हल्दी, बेसन, जौ का आटा आदि का उपयोग किया जाता है। उबटन के लिए इनका चूर्ण लेकर पानी में घोल तैयार कर शरीर पर मालिश करनी चाहिए। इसके बाद सरसों का तेल लगाकर छुड़ा लें और स्नान कर लें।
सेहत के रखवाले हैं लाल फल-सब्जियां
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं फल-सब्जियां, पर अगर इनका रंग हो लाल तो बढ़ जाता है कमाल-
टमाटर
अगर लाल रंग के पोषक तत्व की बात की जाए तो वह है लाइकोपीन। टमाटर में यह सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। प्रोस्टेट कैंसर को रोकने के साथ ही लाइकोपीन विभिन्न प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम करता है। इसमें पाए जाने वाले कई तरह के मिनरल्स, विटामिन ए, सी और के इम्यून सिस्टम, स्किन प्रॉब्लम और आंखों को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें कॉपर, फॉलेट, पोटैषियम जैसे लाभकारी तत्व भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने और धमनियों की सुरक्षा के साथ ही ब्लड शुगर को भी संतुलित रखने के लिए जरूरी होते हैं।
चरित्र-निर्माण का आधार है संस्कार
विचार मानव चरित्र के प्रकाशक हैं, पर तब जबकि वे आचरण से घुल-मिल गए हों। मनुष्य का चरित्र विचार और आचार दोनों से मिलकर बनता है। संसार में बहुत से ऐसे लोग पाए जा सकते हैं जिनके विचार बड़े ही उदात्त, महान एवं आदर्षपूर्ण होते हैं। लेकिन उनकी क्रियाएं तदनुरुप नहीं होती। विचार पवित्र हों और कर्म अपावन तो यह सच्चरित्रता नहीं हुई। इसी प्रकार बहुत से लोग ऊपर से बड़े ही सत्यवादी, आदर्शवादी और धर्म कर्म वाले दिखते हैं, किंतु उनके भीतर कलुशपूर्ण विचारधारा बहती रहती है। इन्हें भी सच्चे चरित्रवाला नहीं माना जा सकता। सच्चा चरित्रवान वही माना जाएगा और वास्तव में वही होता भी है, जो विचार और आचार दोनों को समान रुप से उच्च और पुनीत रखकर चलता हो।
Read More »अप्रेंटिसशिप मेलें में 79 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
फिरोजाबाद। भारत सरकार कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित अप्रेंटिशिप मेलें में आटीआई पास प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रदान किए जाने हेतु सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिकोहाबाद में अप्रेंटिसशिप मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। अप्रेंटिसशिप मेलें में 79 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मतदाता जागरूकता कार्यशाला में छात्रों को मतदान के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। एस.आर.के. इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्रों को मतदान से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जनपद की मतदाता जागरूकता अभियान की ब्राण्ड अम्बेसडर कल्पना राजौरिया ने छात्रों को मतदाता परिचय पत्र बनवाने, मतदाता परिचय पत्र में संशोधन करवाने, स्थानांतरण पर अपना मतदान केंद्र बदलवाने आदि से सम्बंधित बारीक जानकारियां दीं। और छात्रों से समाज में एक प्रेरक और जागरूक नागरिक बनने की अपील की। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर गजेंद्र पाल सिंह ने मतदान व मतदाता परिचय पत्र सम्बंधित उनके तमाम प्रश्नों के उत्तर दिए।
शिल्पकार, सफाई कर्मियों, मूर्तिकारों को किया सम्मानित
फिरोेजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोंदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रमों के तहत सोमवार को पॉलीवाल हॉल में शिल्पकार, सफाई कर्मियों, मूर्तिकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा स्वामी प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि हम अतिंम पायदान पर खडे हुये हर व्यक्ति का सम्मान कर पं. दीन दयाल के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है।
कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पुतला दहन कर जताया विरोध
फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाते समय ने गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पुतला दहन कर नारेबाजी की।सोमवार को महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग व महिला जिलाध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को सुहागनगर चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। साजिद बेग ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों से मिलने जाते समय गैर कानूनी तरीके से प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा शांति पूर्वक तरीके से चल रहे किसानों के आंदोलन को गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर गाड़ी से हमला कर दिया। जिसकी वजह से छह किसानों की मौत हो गई और कई घायल हुए।
चोरी की 36 मोटर साइकिल समेत 12 चोर और पांच कबाड़िया गिरफ्तार
आगरा-फिरोजाबाद और एटा से चुराईं बाइकें
फिरोजाबाद। बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पहली बार इतनी संख्या में चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने फिरोजाबाद, एटा और आगरा से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 12 आरोपियों और चोरी की बाइक खरीदने वाले पांच कबाड़ियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की 36 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
मनीष गुप्ता की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
हाथरस। गोरखपुर पुलिस द्वारा युवा व्यापारी मनीष गुप्ता की बर्बरता पूर्वक हत्या करने के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगलराज है जो पुलिस कानून की रखवाली के लिए बनाई गई है, वहीं पुलिस एक व्यापारी की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर कर हत्या कर देती है।
Read More »लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में सपा, कांग्रेस व किसानों का धरनाःप्रदर्शन
हाथरस। पूरे देश एवं प्रदेशों में कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते कल जनपद लखीमपुर खीरी में किसानों व भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे के समर्थकों के बीच हुए हिंसक टकराव व संघर्ष में 8 लोगों की मौत हो जाने से पूरे देश एवं प्रदेश में भारी बवाल मच गया है और आज पूरे प्रदेश भर में जहां किसान संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जा रहा है।
Read More »