Tuesday, May 21, 2024
Breaking News

बाइक चोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। लाइनपार पुलिस ने एक चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरों व लुटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत लाइनपार पुलिस ने चंद्रवार गेट एक चोर को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कियाा है।

Read More »

 विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज संजीव फौजदार एवं आजाद सिंह एवं सचिव मीनाक्षी सिन्हा के निर्देशानुसार गुरूवार को मोहल्ला भगवान नगर में पी.एल.वी. पंकज कुमार एवं मनोज गोस्वामी द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। साथ ही पर्चे का वितरण किया गया। इस दौरान पार्षद प्रेमचंद शंखवार ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित मोहल्ला भगवान नगर के क्षेत्रिय लोग मौजूद रहे।

Read More »

समाजसेवी अर्पित गुप्ता ने ब्लड डोनेट कर बचाई मासूम की जान

फिरोजाबाद। डेंगू व कोविड महामारी में सामाजिक संगठन के पदाधिकारी आगे आकर लोगों की ब्लड डोनेट कर जान बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है है।ट्रामा सेंटर के मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रात्रि 11ः30 बजे एक मासूम दीपक जैन की अर्पित गुप्ता ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव जम्मू पेक रक्तदान का जान बचाई। उनके इस निस्वार्थ सेवा के लिए ब्लड बैंक पदाधिकारियों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एस.ए.ब्लड डोनेट क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता, एस सद्भावना के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, समाजसेवी राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

फांसी लगाकर महिला ने दी जान

फिरोजाबाद। थाना नगला खंगार के गांव रुबिया में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थाना नगला खंगार क्षेत्र के गांव रुबिया निवासी 28 वर्षीय प्रियंका पत्नी गंगा सिंह ने पति से परेशान होकर शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति शराब पीकर मारपीट करता था। जिससे वह परेशान थी।

Read More »

अज्ञात युवक की सड़क हादसे में मौत

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत विगत रात्रि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया ।थाना सिरसागंज क्षेत्र हाईवे पर रात्रि में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

Read More »

 पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा का पुतला दहन किया रोष प्रकट

फिरोजाबाद। ब्राह्मण समाज के नेता अशोक दीक्षित की चुटिया काटने और क्षत्रिय समाज का अपमान किए जाने के विरोध में बौधाश्रम चौराहे पर भारतीय सवर्ण महासभा युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा फतेहाबाद के पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज और क्षत्रिय समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने संपूर्ण सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत मुकदमा लिखकर कार्यवाही की जानी चाहिए और पार्टी से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। ताकि भविष्य में कोई समाज का अपमान ना कर सके। भारतीय सवर्ण महासभा समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।

Read More »

प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव को भतीजे अखिलेश से समझौते की उम्मीद बरकरार

भाजपा के खिलाफ धर्मयुद्ध में किसान मजदूर और युवा बनेंगे शिवपाल के परिवर्तन रथ के सारथी

प्रेस वार्ता में शिवपाल सिंह का एलान सपा से गठजोड़ के लिये अभी खुले हैं दरवाजे

इटावा। मथुरा से भाजपा सरकार के खिलाफ शुरू की गई परिवर्तन रथयात्रा लेकर निकले शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्होंने सूबे में अनाचार अत्याचार के खिलाफ धर्म युद्ध छेड़ दिया है और वह गरीब किसान मजदूरों को अपने परिवर्तन रथ का सारथी बना कर भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश से समझौते की पूरी उम्मीद है राजनीति में संभावना बनाए रखनी चाहिए।सैफई के एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा के जिस तरह  महाभारत में श्री कृष्ण पांडवों के सारथी बने थे।

Read More »

सैफई से सैकड़ो वाहनों के साथ से सामाजिक परिवर्तन यात्रा पर निकले शिवपाल यादव व अंशुल यादव

सैफई। सैफई के एस० एस० मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से बातचीत करने के बाद बसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव हजारों कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ इटावा की तरफ निकल गए जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।परिवर्तन रथ में शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके पुत्र प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता,गाजियाबाद से प्रसपा लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, डॉ रामकुमार यादव करहल, जीवन यादव, राम नरेश यादव पूर्व प्रधान, मानिकचंद यादव चौवेपुर, अनुज मोंटी यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर, ऋषभ यादव, सुभाष ओबरा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More »

मुख्य सचिव ने लहचूरा बांध से संचालित अर्जुन सहायक परियोजना एवं काशीपुरा पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण

महोबा,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने अपने जनपद महोबा भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत लहचूरा बााँध से संचालित अर्जुन सहायक परियोजना एवं नमामि गंगे के अन्तर्गत निर्माणाधीन काशीपुरा पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने सबसे पहले पहले लहचूरा बाँध से संचालित महोबा जनपद की लाइफलाइन अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने सर्वप्रथम धसान मुख्य नहर को देखा, जिससे हमीरपुर व महोबा जनपद के कई इलाकों की सिंचाई होती है। इसके उपरांत उन्होंने कंट्रोल केबिन का निरीक्षण किया और अधीक्षण अभियंता सिंचाई से अर्जुन सहायक परियोजना की विस्तृत जानकारी ली।

Read More »

पूर्व की भांति इस वर्ष की परेड ग्राउंड में लगेगा दशहरा मेला

हमीरपुर। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हमीरपुर ने बताया कि आज 15 अक्टूबर को पूर्व वर्षा की भांति परेड ग्राउंड में दशहरा मेला/दशहरा मिलन समारोह का आयोजन नगर पालिका परिषद हमीरपुर द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृपया सभी लोग अपने पूरे परिवार के साथ कोविड-19 को देखते हुए मास्क लगाकर दशहरा मेला/दशहरा मिलन समारोह का आनंद लें।

Read More »