Saturday, July 6, 2024
Breaking News

राहुल के बयान से राजस्थान में गहलोत की चुनौतियां बढ़ी

नई दिल्लीः कविता पंत। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के एक बयान ने विधानसभा चुनाव से पहले ही राजस्थान में पार्टी की जीत पर सवालिया निशान लगा दिए हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई उनकी जीत की संभावनाओं को हर रोज नए समीकरणों में गढ़ रहा है। दरअसल विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले राहुल गांधी राजस्थान के चुनावी दौरे पर गये थे। मीडिया से संवाद होना लाजिमी था। जब उनसे पूछा गया कि पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बारे में उनका क्या आकलन है तो राहुल गांधी ने कहा, मैं कहूंगा, अभी, हम शायद तेलंगाना जीत रहे हैं, हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश जीत रहे हैं, हम निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ जीत रहे हैं। राजस्थान, हम बहुत करीब हैं, और हमें लगता है कि हम जीतेंगे। जीतने में सक्षम हैं। ऐसा लग भी रहा है और वैसे बीजेपी भी अंदरूनी तौर पर यही कह रही है। गांधी की टिप्पणी के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तुलना में राज्य में पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित करेंगे।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में श्री रामलीला-दुर्गा पूजा एवं मेले का शुभारंभ

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार में श्री रामलीला-दुर्गा पूजा एवं विशाल मेला महोत्सव का शुभारंभ परियोजना प्रमुख के कर कमलों द्वारा किया गया। एनटीपीसी ऊंचाहार तथा उसके आसपास के हजारों लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का पर्याय बन चुके एनटीपीसी का दुर्गा पूजा एवं दशहरा महोत्सव मेले का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। दस दिन तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन करते हुए ऊंचाहार परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करते बल्कि इससे सामाजिक सद्भाव तथा भाईचारे का वातावरण सृजित होता है फलस्वरूप सभी के हृदय में असीम ऊर्जा का संचार होता है, जो हमारी उत्पादकता को बढ़ाने में सहायक होता है।

Read More »

नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर हुई माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना

फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र के पहले दिन नवदुर्गा के प्रथम स्वरूप मॉ शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। वही शहर से लेकर कस्बो और गांव तक माता रानी के जयकारों से घर और मंदिर गूंजते रहे। महिलाएं-पुरुष सुबह घर में पूजन करने के बाद मंदिरों में माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंची। उन्होंने माता रानी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मन्नौती मांगी।
रविवार को शरदीय नावरात्रि के प्रथम दिन घरों एवं मंदिर में माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। कैला देवी एवं वैष्णो देवी मंदिर पर मंगला दर्शनों के लिए तड़के श्रद्धालुओं की एक साथ भीड़ उमड पड़ी। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। वहीं मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गुजायमान हो रहा था। वहीं शिकोहाबाद के पथवारी माता मंदिर पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरु हो गए। सभी ने पूजन करने के बाद माता रानी के दर्शन किए। वहीं नगर के बड़ा बाजार स्थित काली माता मंदिर, मेला वाला बाग स्थित काली देवी मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड स्थित देवी मंदिर, पथवारी रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन किया।

Read More »

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

फिरोजाबाद। सावित्री फाउंडेशन द्वारा शिकोहाबाद में स्वच्छ भारत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत स्लोगन, सामान्य ज्ञान एव मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन सेंट रामस पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सेंट रामस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ आरपी सिंह यादव के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं संस्था जिलाध्यक्ष रीमा यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सावित्री फाउण्डेंशन द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। स्लोगन, सामान्य ज्ञान एवं मेंहदी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग। बच्चों ने स्लोगन एव मेंहदी के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं अपने जीवन में स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। प्रदेश सचिव निशांत गर्ग ने कहा कि आज मेंहदी, सामान्य ज्ञान एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें बच्चो द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर स्लोगन एवं मेंहदी के माध्यम से संदेश दिए गए है।

Read More »

धूमधाम से निकली माता रानी की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। पेमेश्वर गेट स्थित छैल बिहारी गेस्ट हाउस से नवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा माता रानी की एक भव्य शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ अतुल प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। माता रानी की शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारी सदस्य कन्हैयालाल गुप्ता, राखी गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, सरिता, पंकज गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, बंटू गुप्ता, संजय गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, लाल यादव, नरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, देवांश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

धूमधाम से निकली अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसैन की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसैन की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ रसूलपुर स्थित राजा पैलेस से निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही शोभायात्रा में महाराजा व महारानी एक ही रथ में सवार थे।
रविवार को महाराजा अग्रसैन जयंती का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसैन व महारानी माधवी के डोले की आरती व हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा राजा पैलेस रसूलपुर से प्रारम्भ हुई, जो कि नालबंद चौराहा, जीवराम चौक, घंटाघर, सदर बाजार, मुहल्ला गंज, कोटला रोड, अग्रसैन चौक होती हुई हनुमान रोड स्थित राजेन्द्र विश्राम गृह पहुंचकर सम्पन्न हुई। ऊटों पर सवार नगाड़े वादक शोभायात्रा के प्रारम्भ की सूचना दे रहे थे। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला चल रहा था। उसके पीछे हिरणाकश्यप, शंकर-गणेश युद्व, राधाकृष्ण, फूलों की होली, शिव परिवार, कैलादेवी, रामदरबार, हनुमान जी झांकी, शिव तांडव नृत्य, महारास, खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

Read More »

हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। शनिवार दोपहर के समय एक वृद्ध अपने घर से तहसील की तरफ जा रहा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध के दोनों पैर बुरी तरह से टूट गये। गंभीर हालत में वृद्ध को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसे फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। स्टाफ ने शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। हादसे की जानकारी होते ही वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर की गिहार कॉलोनी निवासी ताल सिंह गिहार (63) शनिवार दोपहर को घर से नारायण तिराहे के लिए निकले थे। जब वह तहसील तिराहे पर थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वृद्ध जमीन पर गिर पड़े और ट्रक उनके दोनों पैरों के ऊपर से होकर निकल गया। जिससे वृद्ध के दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया।

Read More »

वन विभाग की लापरवाही से हो सकता है कभी भी हादसा

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्टेशन रोड पर सड़क किनारे खड़े वृक्षों की टहनियां टूट कर नीचे झूल रही हैं। जो सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों से टकराती रहती हैं। पेड़ों की टहनियों से बचने के लिए चालक वाहनों को आड़ा-तिरक्षा कर निकालते हैं। जिससे हर समय हादसे का डर सताता रहता है। वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
स्टेशन रोड़ स्थित मेहराबाद के समीप सड़क के सहारे पाखर का पेड़ खड़ा है। इस पेड़ की टहनियां कुछ दिन पूर्व टूट गईं थी। लेकिन अभी तक वन विभाग के किसी कर्मचारी ने इन टूटी हुई टहनियों को पेड़ से अलग नहीं किया है। जबकि विभागीय कर्मचारी इस रोड से भी आते-जाते रहते हैं। रात के समय यह टूटी टहनियां दुपहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से इन टूटी और झूलती हुई टहनियों को हटाने की मांग की है।

Read More »

ब्रह्माकुमारियों ने सजाई 25 फीट ऊंची स्वचलित चैतन्य देवियों की झांकी

फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शारदीय नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में गणेश नगर स्थित शिव मंदिर पर 25 फीट ऊंची स्वचलित चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। रविवार शाम झांकी का शुभारंभ होने के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
सेंटर संचालिका सरिता दीदी ने बताया कि यहां प्रत्येक दिन शाम 5.30 बजे से रात नौ बजे तक दर्शन और भजन संध्या होगी। सोमवार को अहमदाबाद की मसूर गायिका डा. दामिनी मेहता कार्यक्रम में भाग लेगी।

Read More »

विद्युत विभाग के संविदा कर्मी पकडेंगे आंदोलन की राह

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी अब आंदोलन की राह पकडेंगे। निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने रविवार को छाता में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले छाता स्थित डाक बंगले पर संविदा कर्मियों ने मीटिंग की तथा आने वाले दिनों में विद्युत विभाग तथा सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखउन गणेश तोमर ने बताया कि मथुरा जनपद में 1000 से अधिक कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से बिजली विभाग में काम कर रहे हैं। उनकी ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए हमने बैठक बुलाई हुई है। जिसमें हमारे विडीवज कमेटी का चुनाव भी होना है और साथियों की लम्बे समय से समस्याएं लंबित हैं। कुछ अधिकारियों से वार्ता की जानी है। दूसरा हमारे आने वाले समय में लखनऊ स्तर से हमारे संगठन का आह्वान है कि हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने जा रहे हैं। 16 अक्टूबर को काला फीता बांध कर तय ड्यूटी के समय से एक घंटे अतिरिक्त कार्य करेंगे। उससे आगे दूसरा चरण 20 अक्टूबर का है, जिसमें कैंट बिजली घर पहुंच कर अधीक्षण अभियंता के माध्यम से ज्ञापन देंगे। 21 अक्टूबर को तीसरे चरण में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। चौथे चरण में 25 अक्टूबर को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। पांचवें चरण में 30 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकालेंगे। छह नवम्बर को लखनऊ में महापंचायत का आह्वान किया गया है। हमारी ही मोटरसाइकिल, हमारा ही मोबाइल, काम के समय के घंटे निर्धारित नहीं, 26 दिन का मेहनत महीने में मिलता है। मिनिमम वेज भी टेक्निकल का नहीं है। टेक्निकल मिनिमम वेज हमारी 25 हजार से 32 हजार तक बनता है जिसमें पेट्रोल मोबाइल सब चाहिए।

Read More »