Friday, July 5, 2024
Breaking News

संसद की सुरक्षा में हुई गम्भीर चूक !

नई दिल्लीः जन सामना डेस्क। बुधवार की दोपहर के समय संसद में घटित वारदात ने दो दसक पहले के 13 दिसम्बर की यादें ताजा कर दीं हैं, जब संसद पर आतंकी हमला किया गया था और आज के दिन की घटित घटना ने भी पुरानी यादें ताजा करते हुए संसद की सुरक्षा पर अनेक सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच जारी है और संसद के अन्दर प्रदर्शन करने वाले दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस स्टेशन में ले जाकर पूंछतांछ की जा रही है।
बताते चलें कि बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो लोग सदन कक्ष में कूद गए। उनकी गतिविधि से वहां अफरा-तफरी का महौल हो गया। उनकी पहचान मैसूर के सागर शर्मा और मनोरंजन डी0 के रूप में की गई है।

Read More »

विभाजन के समर्थक देश की अखंडता को दे रहे चुनौती : आर.के. सिंह

नई दिल्लीः योगेश कुमार गोयल। इंटरनेशनल दिव्य परिवार सोसायटी और भारत अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र गुरुग्राम के तत्वावधान में नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित साहित्यकार, पत्रकार और समाजसेवी लक्ष्मीनारायण भाला की पुस्तक ‘संविधान की जन्मकथा’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया।
पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि केन्द्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने जनता से राष्ट्र की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाले असामाजिक सोच वाले लोगों से सचेत रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय है कि जिन लोगों ने 1947 में विभाजन की मांग की थी, उनमें से 95 प्रतिशत आज भी भारत में हैं, जो राष्ट्र की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहे हैं। देश को क्षेत्र, पंथ, जाति और नौकरी में आरक्षण के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है जबकि भारतीय संविधान में सभी को समान अधिकार दिए गए हैं।

Read More »

मिशन जागृति: महिलाओं को किया जागरूक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मिशन जागृति के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 महादेव नगर में एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि गांव और शहर में छोटी-छोटी बातों में लोग महिलाओं को आगे कर मुकदमा दर्ज कराते हैं। जबकि इसके बारे में उन महिलाओं को जानकारी भी नहीं होती है। उन्होंने हैल्प लाइन नंबरों के बारे में महिला और युवतियों को जानकारी दी। साथ ही कहा कि अगर कोई लड़की या महिला अकेले में है और उसे कुछ अनहोनी की आशंका है, तो वह तुरंत हैल्प लाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकती है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ प्रदीप कुमार, एसएसआई अरुण त्यागी, यूनिसेफ के पदाधिकारी, हैड कांस्टेबिल शिवचरण सिंह, कांस्टेबिल गौरव कुमार, क्षेत्रीय पार्षद सत्येंद्र कुमार, किल्ली पहलवान, संचालन डॉ0 अखिलेश शर्मा ने किया।

Read More »

रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने का दिया संदेश

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 अंजु शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 संध्या द्विवेदी और डॉ0 प्रिया सिंह के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 संध्या द्विवेदी ने मतदान की उपयोगिता और मतदान पर्व की लोकतंत्र विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मतदान केवल आपका अधिकार नही है, बल्कि एक जिम्मेदारी है और देश की भावी युवा पीढ़ी के रूप में अपने देश की शासन व्यवस्था को मजबूत जनादेश देने हेतु अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना आवश्यक है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 संध्या द्विवेदी ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के आगामी कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा से अवगत कराया। चित्रकला विभाग की डॉ0 पूनम ने स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका का निर्वाह किया। छात्राओं ने आरुषि के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान विषय पर अत्यंत ही आकर्षक व विशाल रंगोली का निर्माण किया।

Read More »

राष्ट्रीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 15 से होंगे

फिरोजाबाद। 19 वाँ नेशनल इंटर डिस्ट्रिक जूनियर एथलेटिक्स मीट (नीड जाम) 2024 के अंतर्गत जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा ट्रायल प्रतियोगिता 15 व 16 दिसम्बर को दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जाएगी। ट्रायल प्रतियोगिता में अंडर-14, 16 व 18 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही पीलीभीत में होने वाली 57 यूपी स्टेट एनुअल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी ट्रायल होगे। इच्छुक खिलाड़ी अभिषेक यादव चीफ कोच एथलेटिक्स व पूनम बघेल ऑफिशियल, दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपर्क कर सकते है।

Read More »

एमपी में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर किया हर्ष व्यक्त

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर रामकैलाश की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमपी में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई और मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भाजपा ने एमपी में यादव मुख्यमंत्री बना कर यादव समाज को एक तोहफा दिया है। इस अवसर पर इंजीनियर रामबरेश यादव, अतुल गुप्ता, उपदेश शर्मा, अभिषेक यादव, मुकेश यादव,सौरभ यादव, जितेंद्र यादव, राहुल यादव, आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

औद्योगिक गलियारे के विरोध में किसान उतरे सड़क पर, नारेबाजी

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के समीप स्थित औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया के तहत सर्वे का कार्य चल रहा है। किसानों को भूमि अधिग्रहण का विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब बड़ी संख्या में पांच गांव के किसान ऑल इंडिया यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में ट्रैक्टरों में भरकर तहसील पहुंचे। इसके बाद एसडीएम विवेक मिश्रा को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपे। उपजिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि आपकी बात को संबंधित जगह पर पहुंचा दिया जायेगा और आपसे र्वाता करके समस्या का समाधान कराया जायेगा। सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए औद्योगक गलियारा बनाया जा रहा है। जिससे यहां देश और विदेश से बड़ी कंपनियां आकर उद्यम स्थापित कर क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार मुहैया करायें। इसके लिए सरकार ने यहां 1400 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव रखा है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा जमीन चिंहित कर यूपीडा को लिस्ट सौंप दी है। इस जमीन का अव सर्वे कार्य प्रारंभ हो गया है। जब किसानों को इसकी जानकारी हुई तो किसान विरोध करने लगे। कई बार ग्रामीण अंचल में पंचायत करके किसान एकजुट हो रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में धनपुरा, सुजावलपुर, लाछपुरा, ब्रह्माबाद, छरीछप्पर और नगला टीकाराम की महिला-पुरुष ट्रैक्टर में भरकर सुबह 11 बजे तहसील परिसर पहुंचे। किसानों के तहसील में पहुंचते ही उप जिलाधिकारी और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये। किसानों ने उप जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Read More »

निबंध में जहान्वी, प्रश्नोत्तरी में वैष्णवी और पोस्टर में सुम्बुल ने बाजी मारी

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु की अध्यक्षता में निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जहान्वी, वैष्णवी और सुम्बुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदी विभागाध्यक्षा प्रोफेसर शशिप्रभा तोमर के संयोजन में हिन्दी विभाग द्वारा निबन्ध प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। निबन्ध प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर जाहन्वी, द्वितीय स्थान सपना, तृतीय स्थान पर सुम्बुल एवं अंजू यादव और सांत्वना आरती यादव को प्राप्त हुआ। निबन्ध प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्रोफेसर सीमारानी जैन विभागाध्यक्षा अंग्रेजी एवं डॉ. माया गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग रहीं। प्रश्नोत्तरी में 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर वैष्णवी, द्वितीय स्थान पर सपना एवं आरती यादव तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल का निर्वहन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. सीमारानी एवं संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ0. नीलम ने किया।

Read More »

मिलावटी घी दूध बिगाड़ रहा बृजवासियों की सेहत

श्याम बिहारी भार्गव : मथुरा। ब्रज के ग्वाल बालों की सेहत का अब तो कान्हा ही रखवाला है। घी दूध से लेकर पानी, मक्खन, मावा, खीरमोहन तक मिलावटी हो गये हैं। खुद खाद्य विभाग की लगातार हो रही कार्यवाही इस बात की पुष्टि कर रही है। हालत यह हो गई है कि दूध से सस्ता दही मिल रहा है, पूजा के नाम पर 200 से 250 रुपये किलो घी मिल रहा है, तो जितने में गुड़ नहीं आ रहा उतने में पनीर बिक रहा है। लोग अब बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। शहरी क्षेत्रों में कई अभिभावक अपने बच्चों को दूध पिलाने से परहेज कर रहे हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह करें क्या। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहा है। अभियान की शुरुआत में ही संकेत डरावने हैं। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ0 गौरी शंकर के निर्देशन में जुगसना क्षेत्र में प्रेमचंद अग्रवाल मिल्क सेंटर डेयरी प्लांट पर छापा मारा गया। संबंधित डेयरी मालिक मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। डेयरी प्लांट का सघन निरीक्षण करने के उपरांत मिलावटी घी दूध क्रीम तथा मिल्क पाउडर का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। साथ ही लगभग 1000 किलोग्राम मिलावटी घी तथा 1000 लीटर मिलावटी दूध जो खराब हो चुका था को मौके पर नष्ट कराया गया। डेयरी प्लांट को अनियमितता बरतने के कारण सील कर दिया गया है। टीम द्वारा अग्रवाल भोजनालय मथुरा से निरीक्षण उपरांत एक पनीर का नमूना, कोसी क्षेत्र के हुसैनी गांव में संचालित बृजवासी डेयरी से एक पनीर का नमूना, पैगाम से पनीर प्लांट से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।

Read More »

पहलः बच्चों में न पड़े नशे की लत, स्कूल से लेकर शराब के ठेके तक रखी जाएगी नजर

-बच्चों को नशे से दूर रखने को राज्य बाल आयोग उठाने जा रहा है कई महत्वपूर्ण कदम
-आबकारी की दुकानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
जन सामना संवाददाता: मथुरा। बच्चों को नशे की लत न लगे इसके लिए राज्य बाल आयोग कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। बाल आयोग अब बच्चों की गतिविधियों पर स्कूल से लेकर शराब के ठेके तक नजर रखेगा। मथुरा में नए बाल संप्रेक्षण गृह का भी निर्माण कराया जाएगा। कम उम्र के बच्चों को नशाखोरी से बचाने के लिए बाल आयोग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है इसके अलावा बच्चों को नशे की ओर जाने से रोकने के लिए बाल संरक्षण आयोग ने अभियान चलाने का फैसला किया है, उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि आबकारी की इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। गोवर्धन एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए एक युद्ध नशे के खिलाफ चलाया जा रहा है। इसके अलावा आबकारी की दुकानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे बच्चों को नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके। बच्चों में बढ़ रही नशे की आदत को रोकने के लिए बाल आयोग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा स्कूलों में प्रहरी क्लब बनाए जाएंगे। जिसमें एक अध्यापक और पांच बच्चे रहेंगे। ये प्रहरी क्लब विद्यालय के उन बच्चों पर नजर रखेगा जो नशे की गिरफ्त में है।

Read More »