Friday, June 14, 2024
Breaking News

पूर्व सीएम के निधन पर जताया शोक

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में दुश की लहर दौड गई है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व नगराध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान पर बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। बैठक में पूर्व नगराध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि स्व. सुन्दरलाल पटवा का जन्म 11 नवम्बर 1924 को हुआ था तथा राम मंदिर की लहर में उन्होंने सक्रियता से भाग लिया और वह केन्द्र में मंत्री भी रहे। शोकसभा में मुकेश कौशिक, सुनीत आर्य, श्याम अग्रवाल, मोहन पंडित, दिनेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, सुरेश चैधरी, प्रदीप शर्मा, मनोज अग्निहोत्री, डा. राजेश सिंह, जितेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, राजू शर्मा, शिवशंकर गुलाठी, गौरव शर्मा, बंशी पंडित, दयाराम शीतल, अशोक कुमार, गोपाल शर्मा आदि कार्यकर्ता थे।

Read More »

अनाथ व वृद्धों की सेवा को खुला श्री काशी विश्वनाथ सेवाश्रम

हाथरस, जन सामना संवाददाता। कड़कड़ाती ठण्ड में गरीब, असहाय, वृद्धों की सेवा के लिये जलेसर रोड स्थित गांव अफोया में श्री काशी विश्वनाथ सेवाश्रम संचालित है जहां उनका रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
गांव अफोया में एस.डी.के.एस., एस.एच.आर.एस. शिक्षा एवं सेवा संस्थान व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से संचालित श्री काशी विश्वनाथ सेवाश्रम में किसी भी देश, प्रदेश, गांव, शहर के व किसी भी जाति धर्म के स्वजनों से उत्पीडित वृद्धों, महिलाओं, अनाथों, गरीब, निर्धन, असहाय लोगों की सर्दी के मौसम में लोगों के रहने, खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है जिससे कि किसी अनाथ, निर्धन, असहाय को ठण्ड या भूख का शिकार न होना पडे। उक्त आश्रम में रहने खाने की आदि व्यवस्थायें सर्दी रहने तक संचालित रहेंगी और उसके बाद वृद्धाश्रम के नियम लागू होंगे। आश्रम आध्यात्मिक परीक्षण एवं साधना केन्द्र है जहां पर धार्मिक अनुष्ठान व समाज कल्याण के कार्य भी होते है। आश्रम में नशे की वस्तुयें व अभद्र व्यवहार आलोचना आदि करना सख्त प्रतिबंधित है। आश्रम की सेवा में रामदेव शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा कबाडी बाबा, कौशल पाल सिंह, हरीश शर्मा एड., अशोक शर्मा एड., सुदर्शन शर्मा एड., डा. डी.के. शर्मा, सुनीता मिश्रा आदि तमाम लोग लगे हुए हैं।

Read More »

द्रोपदी देवी के निधन पर शोक

हाथरस, जन सामना संवाददाता। रामलीला मैदान स्थित डीएलए कार्यालय पर जिला ब्यूरो चीफ लालता प्रसाद जैन व श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में श्री जैन नवयुवक सभा के कोषाध्यक्ष कमलेश जैन व रोटरी क्लब फ्रेंड्स के सचिव अनूप जैन की माताजी श्रीमती द्रोपदी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान महावीर स्वामी से प्रार्थना की गयी। शोक सभा में सेठ हरचरन दास इंटर काॅलेज के सहायक प्रबंधक कैलाशचंद्र जैन, सुनीत जैन (नेमसन), राकेश जैन, कैलाश चंद्र जैन सूत वाले, सुधीर जैन, संदीप जैन, अनूप जैन, विनीत जैन, संदीप जैन, राजेश जैन, अतुल जैन, संजीव जैन भूरा, पंकज जैन, तन्नू जैन, रानू जैन, सौरभ जैन, गगन जैन, उमेश चंद्र जैन, विजय जैन, जिनेन्द्र जैन सिम्पल, सभासद पति धीरज जैन, रिंकू जैन, मुकेश जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, संजीव जैन, संजय जैन आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Read More »

रामस्वरूप वर्मा को श्रद्धांजलि

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रखर साम्यवादी विचारक, वरिष्ठ पत्रकार, संघर्षशील नेतृत्वकर्ता, समाजसेवी स्व. रामस्वरूप वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर जलेसर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा नगर सचिव जगदीश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कवियों ने भी काव्य के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कीं। बाबा देवीसिंह निडर-एक धरोहर के लिये कीना अथक प्रयास, जीवन भर संघर्ष में कभी न हुये उदास। नाना हाथरसी-अमर हमेशा रहेंगे वर्माजी जैसे धूप और छाव, कभी न भुला पायेंगे वो थे रामस्वरूप वर्मा। गाफिल स्वामी इगलास-जीवन रामस्वरूप का रहा हमेशा पुनीत, मन वाणी और कर्म के थे वो सच्चे मीत। डा. प्रभुदयाल कुशवाहा-सूरत से कीरत भली, पंख लगे उड़ जाये, सूरत तो चली जात है, कीरत कभी न जाये। चित्रकार थानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट) ने कहा कि धरोहर पत्रिका के संस्थापक/सम्पादक स्व. वर्माजी ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जो जीवन पर्यन्त याद रहेगी। श्यामबाबू चिन्तन, श्रमिक नेता रामजीलाल तौमर, राजाराम कामरेड, पत्रकार रामभजनलाल, सत्यवीर कुशवाहा, राधारमण स्वर्णकार, जगदीश आर्य, जयप्रकाश शर्मा ने वर्माजी के राजनैतिक साम्यवादी विचारक, समाजसेवी जीवन पर प्रकाश डालते हुये हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित कीं और उन्हें प्रखर समाजसेवी बताया और उनके रचनात्मक जीवन दर्शन से प्रेरणा ग्रहण करने का आव्हान किया।

Read More »

सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

2016-12-29-09-ravijansaamnaसासनी, जन सामना संवाददाता। बच्चों ने छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही परिचित कराया जा सकता है। क्योंकि प्रतियोगिता ही एक ऐसा माध्यम है। जिसके जरिए बच्चे का मानसिक और बौद्धिक विकास हो सकता है। प्रतियोगिताओं में विजयी होता बालक अपने माता पिता और गुरुजनों के साथ अपने समाज और देश का भी नाम रोशन करता है। यह विचार गुरुवार को कस्बा के मोहल्ला दाऊजी में स्थित केसीजी पब्लिक स्कूल में आयोजित सुलेख प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश एवं मुख्यातिथि के रुप में मौजूद प्रभात कुमार ने प्रकट किए। उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए जाने पर जोर दिया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग के अंतर्गत की गई। जिसमें 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कल्पना, जूली, संध्या, आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मुन्नी देवी ने किया।

Read More »

सत्संग करा देता है, भवसागर से पार

सासनी, जन सामना संवाददाता। सत्संग तारता है और कुसंग डूबोता है। अच्छे संग से अच्छे संकल्प तथा कर्म होते हैं। मंथरा दासी के संग से केकई के मन के संकल्प बिगड़ गये, यह कुसंग का फल है। सत्संग से ही सत्य को समझा जा सकता है। संतों तथा सत्शास्त्रों के वचनों को ग्रहण करना चाहिए। यह विचार रुदायन जसराना रोड स्थित भट्टा वाले श्री हनुमान जी व शनिदेव मंदिर परिसर में हुए सत्संग के दौरान मंदिर महंत श्री राजूगिरी महाराज ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि यदि सुख चाहते हो, दु:खों की चोटों से बचना चाहते हो, जीवन मुक्ति चाहते हो तो सत्संग करो। लोग कहते हैं कि श्जब बूढ़े होंगे तब सत्संग करेंगे्य परंतु जब बूढ़े हो जाओगे तब तुम्हारी क्या दशा हो जायेगी, यह भी तो सोचो। अंग ढीले पड़ जायेंगे, बुद्धि मंद हो जायेगी, शरीर साथ नहीं देगा तब भला सत्संग क्या करोगे ? तब तो दुरूखों का पहाड़ ढोना पड़ेगा। इस जीवन का रहस्य वही समझ सकते हैं जिनकी बुद्धि दूसरे में दोष नहीं देखती। जीवन भर आदमी सत्संग सुने या ईश्वर की वंदना करे पर जब तक उसमें ज्ञान नहीं है तब तक वह भी यह जीवन प्रसन्नता से व्यतीत नहीं कर सकता। सच बात तो यह है कि जैसी अपनी दृष्टि होती है वैसा ही दृश्य सामने आता है और वैसी ही यह दुनियां दिखाई देती है। इसलिए सत्संग करने वाले मनुष्य की ही बुद्धि को बदलकर शुद्ध कर सकती है, और वह इस दुर्गम संसार सागर से पार उतर सकता है। इस दौरान गोविंद प्रसाद शर्मा, श्रवण पाठक, शत्रुघ्न वशिष्ठ, बलभद शर्मा, त्रिलोक चंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, अरविंद उपाध्याय, लोकेन्द्र शर्मा, सनी शर्मा, दर्याव सिंह, बहोरन सिंह, विमलेश देवी, मालती देवी, सरोज, हरी सिंह, राजवीर सिंह, गजेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिहं, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा, रवि शर्मा, महादेवी, हरवीरी, सुखवीर सिंह, जयवीर सिंह, दुष्यंत शर्मा, नंद किशोर शर्मा, विकास शर्मा, केशव शर्मा, प्रशांत पाठक, आदि मौजूद थे।

Read More »

वारंटी को भेजा जेल

सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने गांव नगला लोका से एक मामले में बांछित चल रहे व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गुरुवार को एसएचओ प्रमोद कुमार द्विवेदी ने पुलिस कप्तान द्वारा चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तार अभियान के तहत गांव नगला लोका से प्रमोद उर्फ प्रमुआ पुत्र रामप्रकाश को एक मारपीट और धमकी देने के आरोप में न्यायालय से वांछित चलने पर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Read More »

नल पर पानी भरने आई युवती को पीटा

सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई में हैंडपंप पर पानी भरने आई दो अन्य युवतियों ने पीट दिया। जिससे युवती को शरीर में चोटें आई। पुलिस ने युवती का उपचार सीएचसी में कराया है। पीड़ित युवती ने घटना की शिकायत कोतवाली में की है। गुरुवार को कोतवाली में प्रेषित शिकायत में गांव बसगोई निवासी राजवीर सिंह की पुत्री पूजा ने कहा है कि वह सुबह छह बजे हैंडपंप पर पानी भरने आई तो वहां उसके पड़ौसी राममूली की पुत्रियां रुबी और वैशाली भी पानी भरने आई और पहले पानी भरने की जिद करने लगी। विरोध करने पर दोनों युवतियों ने पूजा के साथ मारपीट कर दी। कुछ ही पल में राममूली का पुत्र विनोद और हरिओम भी वहां पहुंच गये। वह भी गाली गलौज करते हुए पूजा के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख पूजा के परिजन आ गये। जिन्हें देखकर दोनों युवतियां और युवक भाग गये। पीड़िता ने चारों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More »

डीएम ने 72 आवासहीन गरीब लोगों को निःशुल्क कबंल भेंट किये

2016-12-29-08-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाादाता। जिलाधिकारी ने आज जिले के 72 आवासहीन गरीब लोगों को निःशुल्क लोहिया आवास के स्वीकृतिपत्र तथा गर्म कंबल भेंट कर उन्हें नये साल की बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अंर्तगत लोहिया गाॅव के आवासहीन पात्र लोगों तथा गरीब दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को हासिल यह नया घर उनकी अगली पीढी के लिये काम आयेगा। गुरूवार को कलक्ट्रेट में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने चयनित लोहिया ग्राम के आवासहीन पात्र लोगों के अलावा आवासहीन विधवा महिलाओं और विकलांग लोगों को लोहिया आवास के स्वीकृतिपत्र प्रदान कर उन्हें साल की गौगात दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के मंगलकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने लाभार्थियों से साफसुथरा रहने, किसी भी प्रकार का नशा न करने और परिवार के सभी बच्चों को पढने के लिये स्कूल भेजने का संकल्प दोहरवाया। जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब लोगों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री के कल्याणकारी निर्णय को जिले में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से पूरा किया गया है। प्र्रदेश शासन के निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए जनपद के ऐसे गरीब लोगों, जो अपनी व्यथा कह नहीं सकते, को निःशुल्क आवास मुहैया कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने आवास को समाज के हर व्यक्ति का अधिकार बताया और कहा कि प्रगतिशील समाज के लिये स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई बहुत जरूरी है। उन्होंने खुले में शौच करने की प्रवृत्ति को मानवीय प्रवृत्ति के विपरीत बताते हुए लोगों से कहा कि वे अपने गाॅव को खुले में शौचमुक्त बनाने में सक्रिय योगदान दें। अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि हाल ही में उनके द्वारा सिकन्दराराऊ के गाॅव बरतरखास का दौरा करने के समय श्रीमती मीरा देवी ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए रहने के लिये पक्का आवास न होने की पीडा व्यक्त की थी। 

Read More »

प्रधानों का धरना चौथे दिन भी रहा जारी

मांगे न माने जाने पर होगा छः से उग्र प्रदर्शन
शिकोहाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय प्रधान संघ के बैनर तले जसराना तहसील के तीन प्रधानो पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही किये जाने तथा पुलिस के रवैये को लेकर प्रधानों का धरना जिला मुख्यालय दवरई पर आज गुरुवार को चैथे दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता रविन्द्र सिंह ने की। धरने में बोलते प्रदेश महासचिव विपिन मिश्रा ने कहा कि जब तक प्रधानो पर लगाये गये मुकद्दमों को वापस नही किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जरी रहेगा। साथ ही जसराना के थाना प्रभारी का ट्रान्सफर किया जाये। उन्होंने कहा की प्रधानों का उत्पीडन बर्दास्त नही किया जायेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने कहा कि मांग न माने जाने पर उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव प्रधान डाहिनी ने कहा कि यदि उनकी मांगें नही मणि गयी तो 6 जनवरी से उग्र प्रदर्शन होगा। उन्होंने हर प्रधान से 100 लोगों को जाने की बात कही। जिलाध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानों की लडाई के लिए उनका संघटन पूरी तरह से तत्पर है। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह, सूरज पल, जयपाल सिंह, मंजीत, ब्रजेश, मनोज, विक्रम कुशवाह, चंद्रभान, अमर सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि थे।

Read More »