Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अनाथ व वृद्धों की सेवा को खुला श्री काशी विश्वनाथ सेवाश्रम

अनाथ व वृद्धों की सेवा को खुला श्री काशी विश्वनाथ सेवाश्रम

हाथरस, जन सामना संवाददाता। कड़कड़ाती ठण्ड में गरीब, असहाय, वृद्धों की सेवा के लिये जलेसर रोड स्थित गांव अफोया में श्री काशी विश्वनाथ सेवाश्रम संचालित है जहां उनका रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
गांव अफोया में एस.डी.के.एस., एस.एच.आर.एस. शिक्षा एवं सेवा संस्थान व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से संचालित श्री काशी विश्वनाथ सेवाश्रम में किसी भी देश, प्रदेश, गांव, शहर के व किसी भी जाति धर्म के स्वजनों से उत्पीडित वृद्धों, महिलाओं, अनाथों, गरीब, निर्धन, असहाय लोगों की सर्दी के मौसम में लोगों के रहने, खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है जिससे कि किसी अनाथ, निर्धन, असहाय को ठण्ड या भूख का शिकार न होना पडे। उक्त आश्रम में रहने खाने की आदि व्यवस्थायें सर्दी रहने तक संचालित रहेंगी और उसके बाद वृद्धाश्रम के नियम लागू होंगे। आश्रम आध्यात्मिक परीक्षण एवं साधना केन्द्र है जहां पर धार्मिक अनुष्ठान व समाज कल्याण के कार्य भी होते है। आश्रम में नशे की वस्तुयें व अभद्र व्यवहार आलोचना आदि करना सख्त प्रतिबंधित है। आश्रम की सेवा में रामदेव शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा कबाडी बाबा, कौशल पाल सिंह, हरीश शर्मा एड., अशोक शर्मा एड., सुदर्शन शर्मा एड., डा. डी.के. शर्मा, सुनीता मिश्रा आदि तमाम लोग लगे हुए हैं।