Sunday, April 28, 2024
Breaking News

कैबिनेट मंत्री ने कॉलेज प्रबंधको व प्रधानाचार्यो के साथ किया संवाद

फिरोजाबाद। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा व केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कॉलेजों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यो के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति व उत्थान के लिए भाजपा को लाना है, और एक बार फिर से कमल खिलाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद व नक्सलवाद से भारत मुक्त हुआ है। गरीब-कल्याण की योजनाएं बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंची हैं। देश में नई शिक्षा बनी है। उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए फिरोजाबाद लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को जनसमर्थन देने का आवाहान किया। इस दौरान लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने सभी प्रबुद्धजनों से सात मई को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि लोगों ने विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है, क्योंकि वो केवल वोट बैंक की राजनीति में डूबी है।

Read More »

बागपत की दीपांशी ने महिला जूडो चौंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के शबगा गांव की बालिका दीपांशी पंवार ने केरल के कोच्चि में आयोजित प्रथम साउथ एशियन महिला जूड़ो चौपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर जनपद व अपने गांव का नाम रोशन किया है। रविवार को गांव में पहुंचने पर महिला खिलाड़ी का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
बताया गया कि 19 से 21 अप्रैल के बीच केरल राज्य के कोच्चि के सेकरेड हार्ट कालेज में हुई इस चेंपियनशिप में भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव आदि देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली शबगा निवासी किसान परिवार की बेटी दीपांशी पंवार ने भी प्रतिभाग किया। खिलाड़ी दीपांशी हरियाणा के करनाल जिले में मोर माजरा स्थित आर्य कन्या गुरुकुल की कक्षा 11 की छात्रा है। उसने इस प्रतियोगिता में 78 किलोभार वर्ग में भागीदारी करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Read More »

अंतराष्ट्रीय वैश्य समाज के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए अभिलाष कौशल, महासम्मेलन में की गई घोषणा

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज की जिला इकाई के प्रमुख पद पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल की नियुक्ति हुई है। यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में की गई है। इन्ही के साथ आलोक कुमार वैश्य को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस महासम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नीरज बोरा कर रहे थे। मूल रूप से ऊंचाहार निवासी अभिलाष कौशल के मनोनयन पर स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने खुशी जाहिर की है। वैश्य समाज की सर्वाेच्च संस्था अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने निर्णय लिया है कि जो भी राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी सनातन धर्म की रक्षा करने का प्रण करेगी वैश्य समुदाय तन मन धन से उसके प्रत्याशियों को ही निर्णायक जीत दिलाने का भरसक प्रयत्न करेगी।

Read More »

अनाधिकृत हॉकर व वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अमित आनंद के निर्देशन में अनाधिकृत हॉकर व वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें आगरा कैंट पर 37 और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर 09 अनाधिकृत वेंडर्स कुल-46 अनाधिकृत वेंडर्स को रेल सुरक्षा बल को सुपुर्द व न्यायिक प्रक्रिया हेतु कोर्ट भेज कर कार्यवाही की गई है। रेलवे स्टेशन के अलावा चलती ट्रेनों में भी अवैध वेंडरों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य खराब गुणवता की ख़ाद्य सामग्री, ओवर चार्जिंग पर रोक लगाना है। खासकर लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों में पैंट्री कार की सुविधा उपलब्ध है, परंतु स्थानीय वेंडर उन ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए पाए जाते है, इसके तहत स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खानपान इकाईयों पर उचित मूल्यों पर पानी एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध हो इसकी निगरानी के लिए सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है। खानपान इकाइयों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे यात्रियों के साथ ओवर चार्जिंग जैसी घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

Read More »

जिले की सभी विधानसभाओं में भाजपा की चुनाव संचालन समिति की हो रही बैठक

रायबरेली। आज विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक सरेनी विधानसभा में जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। लोकसभा रायबरेली के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सरेनी विधानसभा चुनाव संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सीएमपीएस स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि रायबरेली ही नहीं पूरे देश में मोदी का डंका बज रहा है। मोदी की योजनाओं की बदौलत केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। इस बार भाजपा सरकार 400 के पार के लक्ष्य को पाकर भारी बहुमत की सरकार बनाएगी। इसी क्रम में बैठक रायबरेली विधान सभा सदर के राइजिंग चाइल्ड पब्लिक स्कुल में आयोजित की गयी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पधारे लोक सभा प्रभारी वीरेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्याे की समीक्षा किया। कहा कि चुनाव को सफल एवं बेहतर बनाने के लिए समिति के सदस्यों को जो भी दायित्त्व पार्टी ने दिया वे अपने दायित्त्व को पूर्ण निष्ठा से निभाए व अपने कार्य को अमली जामा पहनाये, जिससे आगामी होने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय पताका फहराएगी। साथ ही विधान सभा ऊंचाहार में भी चुनाव संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा संयोजक राम देव पाल जी रहे।

Read More »

शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होते वह आजीवन राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैंः डॉo मनोज कुमार पांडेय

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए जनपद के 65 शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल व महामंत्री मुकेश द्विवेदी के नेतृत्व में सिविल लाइन्स स्थित होटल सूर्या में किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने की। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ0 मनोज कुमार पांडेय, विधायक ऊँचाहार रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता अरुण त्रिपाठी, राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ल उपस्थित रहे।

Read More »

खेकड़ा में देर रात तक पोलिंग पार्टियां जमा कराती रही ईवीएम

खेकड़ा, बागपत। मतदान कर्मियों की जल्द मतदान सामग्री जमा करने के कोशिशें पर बदले मौसम ने पानी फेर दिया। देर रात घंटो तक सामग्री जमा करने का कार्य प्रभावित बना रहा। देर रात तक कर्मचारी चुनाव सामग्री जमा करने में लगे रहे। बागपत लोकसभा में शुक्रवार को मतदान हुआ। बागपत जिले में तीन विधानसभाओं बड़ौत, छपरौली और बागपत में शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद 979 बूथो की पोलिंग पार्टियों भी ईवीएम मशीन और चुनाव सामग्री को जमा करने के लिए चुनाव संचालन केंद्र पर पहुंचने शुरू हुई। लेकिन इसके साथ ही मौसम में करवट बदली। आसमान में तेज बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। जिससे चुनाव सामग्री जमा करने का कार्य प्रभावित बना रहा। कई घंटो के बाद चुनाव और सामग्री जमा करने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इसके बाद मतदान कर्मियों ने चुनाव सामग्री जमा करने शुरू की। देर रात तक मतदान करने मतदान सामग्री जमा करने में लगे रहे।

Read More »

पुलिस अधिकारियों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, देखी सुरक्षा व्यवस्था

खेकड़ा, बागपत। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को एलसीपी कालेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मतगणना के लिए प्रमुख हाल की भी जांच की। बागपत लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को मतदान सम्पन्न हो गया। इसके 979 बूथों के मतदान के बाद बीती देर रात तक पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम मशीने जमा कराई। मशीनों को एलसीपी कालेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। देर रात एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को जांचकर आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को सीओ प्रीता सिंह ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। आयोग की ओर से आए दिशानिर्देश के अनुपालन में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाया गया है। यहां पर आधी सेक्शन फोर्स लगाई गई है। जो 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन चक्र में है।

Read More »

सपा प्रत्याशी के पक्ष में सात मई को वोट करने की अपील

फिरोजाबाद। लोकसभा फिरोजाबाद की विधानसभा सिरसागंज के गांव भंडारी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान विजयपाल यादव ने अपने सभी समर्थक व्यापारियों के साथ सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को भारी मतों से जीतने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर भाजपा यह चुनाव जीती, तो सबसे पहले संविधान को बदल कर रख देगी। जिस संविधान के दम पर एससी और ओबीसी के लोग संघर्ष, मेहनत करके एक समान एक बराबरी का दर्जा पाते हैं। उस संविधान को यह बीजेपी के लोग बदलना चाहते हैं। भाजपा किसान, छात्र, व नौजवानों को धोखा देने का काम कर रही है।

Read More »

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह को जिताने की अपील

फिरोजाबाद। शनिवार को तिलक इंटर कालेज के मैदान पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद के सभी हस्तशिल्पियों और कारीगरों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होना है। दो चरण शुक्रवार तक संपन्न हो चुके हैं। 545 में से एक लोकसभा सीट गुजरात के सूरत से जीतकर आ गई है। 191 सीटों पर चुनाव हुए हैं। जो रुझान हैं। जिसमें जो उत्साह और उमंग है। पूरे देश में एक ही गूंज सुनाई दे रही है। फिर एक बार मोदी सरकार की। पहले आतंकी विस्फोट होते थे। तब कांग्रेस कहती थी कि इसके पीछे पाकिस्तानी का हाथ है। इसे देखेंगे, आज आतंकी घटना तो दूर पटाखा फूटने पर भी पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें हमारा हाथ नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो सका है। आज देश का दुश्मन देश की सीमा में नहीं घुस सकता। उसे पता है कि घुसपैठ करेंगे तो काम तमाम हो जाएगा।

Read More »