Friday, September 20, 2024
Breaking News

छात्रों ने मिट्टी से बनाई आकर्षण मूर्तियां

फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज में कला महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने मिट्टी द्वारा बहुत ही आकर्षण मूर्तियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्रों ने भगवान गणेश, शिवलिंग एवं श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने वाली प्रतिमा बनाई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश अग्रवाल, पंकज भारद्वाज, सत्येंद्र कुमार, विश्वास भारद्वाज, सुनीत मिश्रा, अमित कुमार, शशिकांत यादव आदि मौजूद रहे।

 

Read More »

एक ऐसा बैंक, जहां होता है किताबों का लेनदेन

फतेहपुर। बैंक का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में उभरने वाली तस्वीर से हम सभी वाकिफ हैं कि एक ऐसा स्थान जहां पर हम रूपयें निकाल व जमा कर सकते है। लेकिन आज हम आप को ऐसे बैंक के बारे में बताते हैं जहां रूपये नहीं बल्कि किताबों का लेन-देन होता है। जरूरतमंद बच्चों (नेकी की किताब बैंक) को शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस बैंक से सैकड़ों की संख्या में बच्चे लाभ ले रहे हैं। खास बात यह है कि यहां पर पहली कक्षा से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबे निःशुल्क उपलब्ध है। शहर के सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में खुला यह बुक बैंक अपने आप में अनोखा है।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक का केंद्रीय कार्यालय में हुआ स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाई

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार का स्थानांतरण एनटीपीसी के केन्द्रीय कार्यालय होने पर ऊंचाहार परियोजना में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय कार्यालय में श्री समैयार को एसएसईए अर्थात सेफ्टी, सस्टेनेबिलिटी, एनवायरमेंट व ऐश यूटिलाइजेशन विभाग में स्थानांतरित किया‌ गया। जहां उन्हें सभी परियोजनाओं का इन विषयों से संबंधित कार्य संभालना होगा। समारोह में मानव संसाधन विभाग के जहां उनके एनटीपीसी में करियर एवं व्यक्तिगत जीवन के संस्मरण साझा किए, वहीं एक वीडियो क्लिप के माध्यम से श्री समैयार के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों को जीवंत प्रदर्शित किया गया।

Read More »

स्कूलों में बच्चों को रक्तदान के बारे में जानकारी दी जाएः मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आयुष्मान भवः अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य योजना के व्यापक कवरेज को प्राप्त करने के लिए ष्आयुष्मान भवष् अभियान आगामी 17 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है। अभियान का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा 13 सितम्बर को प्रस्तावित है। इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल आयोजन हेतु भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयुष्मान भवः अभियान के अन्तर्गत दिनांक 16 सितम्बर, 2023 तक आशाओं को प्रशिक्षिण सुनिश्चित कराया जाये। अभियान के दौरान पीएम-जेएवाई योजना के तहत सभी शेष पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड का वितरण सुनिश्चित कराया जाये।

Read More »

धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर कस्बे सहित अन्य जगहों पर जन्माष्टमी की धूम रही। जन्माष्टमी का पर्व लोगों ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया। वहीे किशनपुर स्थित प्रातः स्मरणीय श्री फाल्गुन गिरी बाबा के मंदिर व लक्ष्मी कुबेर मंदिर में धूमधाम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। जिमसें फाल्गुन गिरी बाबा के मंदिर पर राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई और शाम से ही रात्र 12ः00 तक कीर्तन भजन का कार्यक्रम चलता रहा। वहीं कस्बे स्थित लक्ष्मी मंदिर में बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई जिसको देखने के लिए लोगों का ताता लगा रहा।

Read More »

सोशल मीडिया पर पुलिस दे रही है ध्यान, नकारात्मकता फैलाने पर होगी कार्रवाई

चंदौली। आपके द्वारा की गई कोई ऐसी पोस्ट जो किसी की भावनाएं आहत करती हो, जो तथ्यों के रूप में भ्रामक हो और समाज में नकारात्मकता फैलाती हो। ऐसी गलती करने वाले को पुलिस कतई बख्शने के मूड में नहीं है। ऐसे खुराफाती और असामाजिक तत्वों के लिए पुलिस द्वारा 24 घंटे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा जनपद वासियों से सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने, भ्रामक सूचना पोस्ट, आपत्तिजनक पोस्ट साम्प्रदायिक, जातिगत विद्वेष, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्ट, देश विरोधी पोस्ट, देश के महापुरूषों गणमान्य नागरिकों के लिए की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज करने से बचने और उन्हें फॉरवर्ड न करने के लिए निवेदन किया है।

Read More »

नगर में धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की दही लीला शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण की दही लीला शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर द्वारा किया गया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो कि विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी पार्क पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा में श्याम सिंह यादव, नीतेश अग्रवाल जैन, अमित गुप्ता, नितिन वर्मा, रमेश, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

नालबंद चौराहा समिति के अध्यक्ष बने फैसल कुरैशी, महामंत्री मोहम्मद आबिद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंण्डल की एक बैठक नालबंद चौराहा पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नालबंद चौराहा की समिति का गठन कर नये पदाधिकारियों को व्यापारियों के हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौपी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मदन लाल वर्मा प्रांतीय मंत्री मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि संगठन ही शक्ति होती है।

Read More »

मंडलायुक्त ने निगम में बने आईटीएमएस सिस्टम कार्यालय में देखी शहर की यातायात व्यवस्था

फिरोजाबाद। मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी फिरोजाबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने फिरोजाबाद शहर के अटल पार्क का निरीक्षण किया। वहीं नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही फिरोजाबाद शहर के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों से भी रूबरू हुईं। स्मार्ट सिटी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने सबसे पहले अटल पार्क को देखा। यहां पर पार्क को बड़े हिस्से में बनाने पर खुशी जाहिर की। इसके अंदर ओपन जिम के लिए कहा तो नगरायुक्त घनश्याम मीणा ने बताया कि एक हिस्से में ओपन जिम है। महिला पुरुषों की काफी संख्या सुबह शाम टहलने के लिए यहां रहती है। मंडलायुक्त ने इस पार्क में और सहूलियत देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत सुधारने के लिए ये बेहतर जगह है।

Read More »

फतेहपुर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

फतेहपुरः रामकृष्ण अग्रवाल। पुलिस लाइन फतेहपुर में बड़ी धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर उदय शंकर सिंह के कुशल निर्देशन/नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चे व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहन प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर विजय शंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी थरियांव/लाइन प्रगति यादव, क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण के साथ-साथ गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Read More »