Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंडलायुक्त ने निगम में बने आईटीएमएस सिस्टम कार्यालय में देखी शहर की यातायात व्यवस्था

मंडलायुक्त ने निगम में बने आईटीएमएस सिस्टम कार्यालय में देखी शहर की यातायात व्यवस्था

फिरोजाबाद। मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी फिरोजाबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने फिरोजाबाद शहर के अटल पार्क का निरीक्षण किया। वहीं नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही फिरोजाबाद शहर के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों से भी रूबरू हुईं। स्मार्ट सिटी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने सबसे पहले अटल पार्क को देखा। यहां पर पार्क को बड़े हिस्से में बनाने पर खुशी जाहिर की। इसके अंदर ओपन जिम के लिए कहा तो नगरायुक्त घनश्याम मीणा ने बताया कि एक हिस्से में ओपन जिम है। महिला पुरुषों की काफी संख्या सुबह शाम टहलने के लिए यहां रहती है। मंडलायुक्त ने इस पार्क में और सहूलियत देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत सुधारने के लिए ये बेहतर जगह है। पार्क को बनाने में कितना धन लगा इसकी जानकारी भी ली। इसके बाद मंडलायुक्त नगर निगम पहुंचीं और वहां पर कामकाज को देखा। अधिकारियों से जानकारियां लीं। स्मार्ट सिटी के तहत कौन कौन विकास कार्य चल रहे हैं और कितने पूरे हुए और कितने कार्य अधूरे हैं इसकी भी जानकारी ली। आईटीएमएस कार्यालय में पहुंचकर करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था, डोर टू डोर सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने दोपहर में अधिकारियों और उद्यमियों के साथ मुख्यालय पर बैठक ली। बैठक में फिरोजाबाद शहर के कांच उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों के साथ चिंतन किया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एसएसपी आशीष तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट संगीता, एसडीएम विकल्प, सीओ सिटी कमलेश कुमार, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।