Saturday, September 21, 2024
Breaking News

जिलाधिकारी ने ली जिला खेल विकास समिति की बैठक

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विगत दिन में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति बैठक गणेशरा स्टेडियम में संपन्न हुई। खेल प्रोत्साहन हेतु नये यंत्रों को क्रय करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला क्रीडााधिकारी राकेश कुमार यादव से जानकारी ली कि कितने कितने किस प्रकार के खेल यहां कराये जाते हैं तथा कितने ट्रैनर हैं। जिस पर बताया गया कि स्टेडियम में जिमनास्टिक, जुडों, कुश्ती, फुटबॉल, क्रिकेट, बेडमिटन, बॉलीबॉल आदि खेल कराये जाते हैं। स्टेडियम में एक बड़ा जिम भी है तथा मेम्बरशिप के अनुसार लोग जिम में आते हैं। श्री खरे ने निर्देश दिये कि जिन खेलों में कोच न हो उनकी नियुक्ति की जाये। जिम के लिए ट्रेनर लिया जाये। जिम में एसी लगवायी जाये तथा जहां पर आवश्यकता हो वहां पर इनवर्टर की व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी ने संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें सर्वप्रथम उन्होंने स्टोर रूम देखा और निर्देश दिये कि एक स्टोर रूम बनाया जाये, जिसमें सभी खेलों का सामान रखा जाये। अलग अलग स्टोर रूमों से सामान को एक ही स्टोर रूम में रखा जाये और अन्य को खाली कराया जाये। उन्होंने बेडमिटन कोर्ट देखा और निर्देश दिये कि और अधिक लाईटिंग करायी जाये।

Read More »

नोहझील ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता 05 फरवरी 2023 को

मथुरा। जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वधान में अखाड़ा शिव शक्ति आधुनिक मल्लविद्या केंद्र के सहयोग से नोहझील ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता 05 फरवरी 2023 को प्रातः 10रू00 बजे से नोहवारी नरवारी कुश्ती अकादमी पर आयोजित की जा रही है जिसमे 35 किलो ग्राम भार वर्ग 40 किलो , 45 किलो ,50 किलो , 55 किलो , 60 किलो , 65 किलो , 70 किलो,75 किलो, 80 किलो, 85 किलो , 90$ प्लस किलो ग्राम भार वर्ग के पहलवान हिस्सा ले सकते है इस प्रतियोगिता में केवल नोहझील ब्लॉक के पहलवान ही हिस्सा ले सकते है सभी बलदेव ब्लॉक के पहलवानों, गुरु , ख़लीपाओ ,व कुश्ती प्रेमियों से अनुरोध है कि समय से पहुंचकर कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद लें यह जानकारी जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के अध्यक्ष खेलगुरू बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान ने दी ।

Read More »

लकी 16 रेस्टोरेंट एंड पार्टी हॉल का भव्य शुभारंभ

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। नगर के आजाद नगर में लकी 16 रेस्टोरेंट एंड पार्टी हॉल का भव्य शुभारंभ किया गया। पार्टी हॉल अनुप्रिया पार्टी लान के पास स्थित है। रेस्टोरेंट के मालिक की माताजी ने फीता काटकर रेस्टोरेंट एंड पार्टी हाल का शुभारंभ किया उद्घाटन कार्यक्रम में सतीश निगम, कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री अध्यक्ष सहित शहर के प्रतिष्ठित लोग सम्मिलित रहे।लकी सिक्सटीन रेस्टोरेंट एंड पार्टी हॉल के एमडी ने बताया कि उनका ग्राहकों की मांग पर प्रतिष्ठान है। प्रथम प्रतिष्ठान कल्याणपुर में भी है
उन्होंने कहा कि ग्राहकों की बेहद मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया है।उ न्होंने बताया कि उनके इस रेस्टोरेंट्स में पार्टी हाल भी उपलब्ध है जिसमें 200 लोगों के बैठने एवं पार्टी करने की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है। बातचीत के दौरान अनूप कठेरिया ने बताया कि हमारे उत्पाद की गुणवत्ता और स्वाद ही हमें यहां तक लेकर आए हैं। हम अपने सभी सहयोगी मित्रों ग्राहकों के सदैव आभारी है और रहेंगे तथा सभी से निवेदन है हमारे नए प्रतिष्ठान पर अवश्य पधारें और एक बार सेवा का मौका अवश्य दें।

Read More »

नित्यानंद महाप्रभु सभी जीवों के लिए गुरुतत्व: चंचलापति दास

⇒चंद्रोदय मंदिर में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ नित्यानंद महाप्रभु आविर्भाव महामहोत्सव
वृन्दावन। वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में शुक्रवार को श्रील नित्यानंद महाप्रभु का आविर्भाव महामहोत्स बड़े ही हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों को संबोधित करते हुए, चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि चौतन्य महाप्रभु जी ने श्रील रूप गोस्वामी को आदेश करते हुए, श्रील नित्यानंद महाप्रभु को समस्त जीवों के लिए गुरूतत्व कहा है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्रील नरोत्तम दास ठाकुर जी नित्यानंद महाप्रभु के विषय में बतातेे हैं कि यदि आप भगवत धाम में श्री राधा-कृष्ण के संग के लिए व्याकुल हैं। तो सर्वाेत्तम युक्ति यह है कि आप श्री नित्यानंद प्रभु का आश्रय ग्रहण करें।
गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय के भक्तों द्वारा माघ मास की त्रयोदशी को श्रील नित्यानंद महाप्रभु (जो श्री बलराम अवतार हैं) के आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Read More »

जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक और डेटा प्रबंधन की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में पूर्व संगठन मंत्री पंजाब और प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा और श्री ब्रज बहादुर भारद्वाज जी उपस्थित रहे। इस बैठक के दो प्रमुख सत्र रहे। इसके पहले सत्र में जिला महामंत्री प्रीति चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसमे प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा राज्य और प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई उसके साथ ही हाथरस जिले में वर्तमान में चल रहे और समस्त प्रस्तावित विकास कार्यों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा गया अनुमोदन प्रस्ताव पर बोलते हुए महामंत्री ने बताया कि प्रदेश की सरकार और भारत की सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक जिले का विकास करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा जी ने विशाखा और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हाथरस क्षेत्र में सभी विकास कार्यों के विषय में जानकारी दी।

Read More »

अभिशापितता से मुक्ति और उद्योग में उन्नति के लिए बलभद्र महायज्ञ 22 से

– हर घर और परिवार से सहयोग आवश्यक
– आहूति में उपस्थित न हो सकें तो सुबह-शाम यज्ञ कुंडों की करें परिक्रमा
हाथरस। ऐसा कहा जाता है कि करीब 65 वर्ष पूर्व हुई एक घटना से नगर एवं क्षेत्र का दायरा अभिशापित हो गया था। उससे अवमुक्ति के लिए ब्रज के आराध्य बलभद्र का प्रसन्न होना आवश्यक है। इसीलिए हर वर्ष श्री बलभद्र महायज्ञ का आयोजन आवश्यक है। जो कम से कम 11 बार होना चाहिए।
यह उद्गार किला राजा दयाराम स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज परिसर में आयोजित एक बैठक में नगर के ज्योतिषाचार्य पं. उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने व्यक्त किए। विचार-विमर्श के दौरान वक्ताओं ने बताया कि पूर्व में एक साधु के साथ हुई घटना से अभिशापित नगर एवं क्षेत्र का विकास अवरूद्ध हो गया था। इस से मुक्ति के लिए विष्णु महायज्ञ और बलभद्र महायज्ञ होना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शासन से लेकर आजादी तक नगर में दो दर्जन से अधिक ऑयमिल थे। जबकि 300 सौ से अधिक दाल मिल हुआ करते थे। नगर के उद्योगपतियों का व्यापार बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार व मध्यप्रदेश आदि राज्यों तक फेला था, लेकिन नगर के उस फलते-फूलते व्यापार को उस वक्त नजर लग गई जब क्षेत्र अभिशापित हुआ।

Read More »

मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित होगा बलरामपुर अस्पताल

⇒स्थापना दिवस समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों का किया आह्वान
लखनऊ। अस्पताल में आने वाले सभी रोगियों को इलाज मुहैया कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आधुनिक सुविधाओं से अस्पताल को लैस किया जाए ताकि गंभीर रोगियों को और बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए बजट की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। बलरामपुर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जाए। ये निर्देश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए।
वे शुक्रवार को अस्पताल के 154 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलरामपुर अस्पताल प्रदेश के चुनिंदा सरकारी अस्पतालों में एक है। बेड के लिहाज से सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है।

Read More »

छात्र-छात्राओं को सरकारी नौकरी से प्रथक भी संभावनाओं को तलाशने की आवश्यकताः प्रवीर कुमार

कानपुर देहात। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 निवेश आकर्षण नीतियां कार्यक्रम का आयोजन अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आई.ए.एस प्रवीर कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सुश्री निशा आनंत द्वारा प्रतिभाग किया जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में एल.ई.डी. के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट एवं निवेश के बारे में पी.पी.टी.के माध्यम से विस्तार में जानकारी दी गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को रोजगार युक्त बनाए जाने हेतु अनेक उदाहरण के माध्यम से जानकारी दी एवं उत्तर प्रदेश में हो रहे 10 फरवरी से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी जानकारी हासिल करनी चाहिए जिससे कि सरकारी नौकरी के अलावा अन्य व्यवसाय के माध्यम से भी आगे बढ़कर उन्नति कर सकें। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी एफपीओ बनाकर किसान अपनी आये में आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश में ज्यादा प्रतिशत में है, युवा देश के भविष्य है, उनको बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए और अपने प्रदेश एवं देश का नाम आगे बढ़ाना चाहिए।

Read More »

मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा एवं प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास के कार्यों की समीक्षा की

⇒विकास खंड डेरापुर के जेई द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी ने दी कठोर चेतवानी, कार्य प्रणाली में सुधार लाए जाने के दिए निर्देश
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे की अध्यक्षता में गौशाला, चारागाहो, खेल मैदान, स्कूल की बाउंड्री, अमृत सरोवर, बाजार हाट, मनरेगा आदि बिन्दुओ की समीक्षा विकास भवन में की गई। जिसमें जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक/ उपायुक्त मनरेगा,खण्ड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, जेईआरईडी द्वारा प्रतिभाग किया गया। गौशाला में कुल 71 में से मात्र 14 पूर्ण, चारागाह में कुल 12 में से मात्र 1 पूर्ण, खेल मैदान कुल 45 में से मात्र 4 पूर्ण, स्कूल बाउन्डरी कुल 73 में से 30 पूर्ण, अमृत सरोवर में कुल 157 में से मात्र 19 पूर्ण, बाजार हाट कुल 10 में से मात्र 2 पूर्ण है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कठोर चेतावनी के साथ खण्ड विकास अधिकारी और जेई को निर्देशित किया गया कि चयनित मॉडल गांव में उक्त कार्याे का निर्माण प्रारंभ कराए अन्यथा खराब प्रगति वाले दो खण्ड विकास अधिकारी व दो जेई के नाम शासन को प्रेषित कर दिये जायेंगे।

Read More »

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ‘काशी साहित्य’ सम्मान से विभूषित

वाराणसी। नगर में पहली बार आयोजित हो रहे त्रिदिवसीय ‘काशी-वाराणसी साहित्य महोत्सव’ में चर्चित साहित्यकार एवं ब्लॉगर, वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव को साहित्य तथा राजभाषा हिन्दी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, समर्पण तथा उपलब्धि के लिए ‘काशी साहित्य’ सम्मान से विभूषित किया गया। श्री यादव को यह सम्मान महोत्सव के प्रधान संरक्षक एवं पूर्व सांसद (राज्यसभा) रवींद्र किशोर सिन्हा ने प्रदान किया। 3 फरवरी को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर धाम के कॉरिडोर सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पाण्डेय, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रो. के.जी सुरेश, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई के पूर्व कुलपति प्रो. राम मोहन पाठक सहित तमाम विद्वतजन मौजूद रहे।
गौरतलब है कि कृष्ण कुमार यादव लोकप्रिय प्रशासक के साथ ही सामाजिक, साहित्यिक और समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित विषयों पर प्रमुखता से लेखन करने वाले साहित्यकार, विचारक और ब्लॉगर भी हैं।

Read More »