Saturday, September 21, 2024
Breaking News

जनहित में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग करें बंद-महापौर

भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन ने रैली निकाल लोगों पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की अपील
फिरोजाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग के उन्मूलन के लिए एक जन जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन के द्वारा सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण आने वाली समस्याओं से अवगत कराया और इसके प्रयोग पर तत्काल रोकने की शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक नगर निगम की सफाई व्यवस्था में बहुत बड़ी रुकावट है। इसके कारण नगर की सफाई में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए हम सबको जनहित में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग तत्काल बंद कर देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर ने कहा हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना है तो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तत्काल बंद करना होगा।

Read More »

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया वृक्षारोपण कार्यक्रम

सिकंदराराऊ। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर ज्योति नगर कॉलोनी स्थित पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए ।वरिष्ठ भाजपा नेत्री यशोदा वार्ष्णेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धि रही है। अन्यथा इससे पहले की सरकारों में महिलाओं को घर से निकलने में भी डर लगता था।भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है । उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ विकास कार्य भाजपा शासन में हुए हैं । आज महिलाएं, बहन, बेटियां स्वयं को सुरक्षित समझती हैं।

Read More »

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज

सिकंदराराऊ।निकटवर्ती कस्वा पुरदिलनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य जुमे की नमाज संपन्न कराई गई। कसबे में आज जुमे की नमाज शान्तिपूर्ण तरीके से पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। पुरदिलनगर में सुरक्षा की कमान कस्बा चौकी प्रभारी सोनू कुमार राजौरा ने संभाल रखी थी ।क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह एवं कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर प्रशासन इस बार भी चौकन्ना बना हुआ है। शुक्रवार को सभी मस्जिदों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन द्वारा सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी गई।

Read More »

हत्या में वांछित गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम भूपेन्द्र सिह उर्फ भूरा पुत्र कालीचरन निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन बताया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, एसआई राजेश यादव, सिपाही सौरभ यादव शामिल थे।

Read More »

मजदूर को सर्प ने डसा,अचेत

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ओंधुआ में आज प्रात एक मजदूर को सर्प से डस लिया जिससे मजदूर अचेत होकर घायल हो गया और उसे अचेत अवस्था में उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ओंधुआ निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र झूमा रहीम सुबह टहलने के लिए निकला था, उसी दौरान उसको सर्प ने अचानक पैर में डस लिया। सर्प के डसने के बाद वह चीखता चिल्लाता हुआ गांव आया और अपने साथ के लोगों को घटना से अवगत कराया और कुछ समय बाद वह अचेत होने लगा।

Read More »

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान,थैली जब्त

हाथरस। पर्यावरण को शुद्ध रखने एवं शहरों की ड्रेनेज व सीवरेज व्यवस्था को खराब करने वाली प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने व लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के अनुरोध को लेकर आज नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया और कई स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है और आम जनों से अनुरोध किया जा रहा है कि बाजार में जब भी वह सामान खरीदने जाएं घर से थैला साथ लेकर जाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से बचें, जिससे कि वातावरण एवं प्रकृति को शुद्ध रखा जा सके। इसके साथ ही शहरों की सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम को भी सही रखा जा सके।उक्त निर्देशों के क्रम में आज नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा शहर के तालाब चौराहा पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया और अभियान के दौरान टीम द्वारा कई स्थानों से करीब 3 किलो प्लास्टिक की पॉलीथिन को जब्त किया गया है और दुकानदारों से भी अनुरोध किया गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें यह सभी के लिए घातक है।

Read More »

डा. मंजीत सिंह हाथरस के नये सीएमओ

हाथरस। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बीती देर रात्रि को स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं और कई जिलों के सीएमओ बदले गए हैं। इसी क्रम में जनपद के नए सीएमओ भी तैनात किए गए हैं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद का नया सीएमओ डॉ.मंजीत सिंह को बनाया गया है। ज्ञात रहे कि अभी तक जनपद हाथरस के सीएमओ का चार्ज जनपद के डीटीओ डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ पर था और वह प्रभारी के रूप में सीएमओ का कार्य कर रहे थे।

Read More »

निराश्रित एवं असहाय महिलाओं को साड़ियां वितरित कर मनाया 78 वां जन्मदिवस

हाथरस। क्षेत्र के वरिष्ठएवं जानेमाने कवि व साहित्यकार डॉ० कर्णपल सिंह ‘निडर’ जिनको विगत दिनों केंद्रीय हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा उनकी कृति ‘चहके वगिया महके फूल’ के लिये राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था। उनके द्वारा अपना 78 वां जन्मदिवस निराश्रित एवं असहाय महिलाओं को 101 साड़ी एवं मिष्ठान वितरित करते हुये जनाव चांद हुसैन ‘चांद’ के प्रतिष्ठान जे० जे० मैमोरियल हॉस्पिटल कैलोरा पैंठ चौराहा हाथरस जंक्शन पर मनाया। इस अवसर पर जनाव चांद हुसैन ‘चांद’ ने हवन यज्ञ कराते हुये डॉ० निडर की लंबी उम्र की प्रार्थना कर हिंदू मुस्लिम एकता की अनूठी मिशाल पेश की।

Read More »

अपराध हब बना दक्षिण क्षेत्र, लूट,छिनैती,चोरी,करने वालों का अड्डा बना देर रात तक खुलने वाली दुकानें

.मैगी प्वाइंट,चाय बार,के साथ ही देरा रात तक बिकती है शराब
.पुलिस का हफ्ता वसूली बना अपराध का कारण, बेख़ौफ़ घूम रहे हैं चोर
.पुलिस को पैसा देने की बात कबूली दुकानदारों ने
·अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही दक्षिण पुलिस
कानपुर दक्षिण,अर्पण कश्यप। जिले  के दक्षिण क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट और चोरी की वारदातेें हो रहीं हैं। बर्रा,नौबस्ता,किदवई नगर,गुजैनी व गोविन्दनगर क्षेत्र वर्तमान मे अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। जिसे कानपुर की हाईटेक पुलिस रोकने मे नाकामयाब साबित हो रही है। विभाग ने जनता की सुरक्षा के लिये दक्षिण मे नये थाने भले ही बना दिये गये हो, पर जनता अभी भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। लोगों की माने तो कानपुर साउथ जोन मे लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है।जिसका मुख्य कारण देर रात शराब बिक्री, चाय बार,मैगी प्वाइंट पर एकत्र होने वाले अराजक लोग है। जिन पर साउथ पुलिस अंकुश लगाने मे असमर्थ है। य यू भी कह सकते है। अंकुश लगाना नही चाहती। आपको बताते चले की बीती गुरूवार की रात जनसामना अखबार की टीम द्वारा बर्रा, गुजैनी, गोविन्द नगर व किदवई नगर के थाना क्षेत्रों में पड़ताल करने पर रात 12 बजे तक चाय बार,मैगी प्वाइंट खुले पाये गये। साथ ही देशी व अंग्रेजी ठेको पर देशी,अंग्रेजी,शराब व बीयर बेचते हुये पाई गई। जो कि बिक्री रेट से ज्यादा रूपये मे बेची जा रही थी। जहॉ दर्जनों अराजक युवकों का जमावाडा लगा हुआ था। जिसकी जानकारी क्षेत्रिय पुलिस तक पहुचंते ही पुलिस हरकत मे आई और मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर दर्जनों बीयर की कैन सहित ठेके के कर्मचारियों को पकड़ कर थाने ले गई। जिन पर मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्यवाही की गई।

Read More »

अनहद बाजे: वीणा मन की- काव्य संग्रह विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न

प्रयागराज। अपने भारत से सुदूर दुबई आई डॉ विमला व्यास के बहु चर्चित काव्य संग्रह ‘अनहद बाजे: वीणा मन की’ का विमोचन समारोह और पुस्तक परिचर्चा का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के रचनाकारों द्वारा बुर्ज खलीफ़ा के करीब स्थित ‘मनाजेल अल सफा टॉवर, बिजनेस बे, दुबई में जोश-ओ-खरोश से सम्पन्न हो गया।
समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ कृष्ण पांडे, डीन साइंस, मनीपाल विश्वविद्यालय दुबई रहे तथा अध्यक्षता दुबई की साहित्यकारा स्नेहा देव ने की। अनु बाफना ने मंच संचालन का कार्यभार बड़ी कुशलता से निभाया। स्वागत भाषण के बाद उन्होंने लेखिका के जीवन-वृत्त से सबको अवगत कराया।

Read More »