Saturday, September 21, 2024
Breaking News

प्रदेश सरकार भूगर्भ जल रिचार्ज हेतु चेकडैम, तालाबों का करा रही है निर्माण

Kanpur Nagar: जल और जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां जल है वहां जीवन है। यदि जल नहीं तो जीवन नहीं। जल से ही जीव-जन्तु, पेड़-पौधों आदि की उत्पत्ति एवं विकास होता है। आज बढ़ती हुई जनसंख्या एवं औद्योगीकरण के कारण भूजल का दोहन अधिक हो रहा है। भूगर्भ जल के स्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। प्रदेश में गिरते भूगर्भ जल स्तर में सुधार तथा भूगर्भ जल के नियोजित विकास एवं प्रबंधन के साथ भूजल से सम्बंधित समस्याओं के अध्ययन एवं भूजल संरक्षण हेतु जन जागरूकता के लिए 05 योजनाएं यथा-भूगर्भ जल सर्वेक्षण का विकास, आंकलन एवं सुदृढ़ीकरण, शासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, भूजल संसाधनों की गुणवत्ता का अनुश्रवण एवं मैपिंग, भूजल जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार तथा राज्य भूजल भवन की स्थापना तथा नये पीजोमीटर की स्थापना की नवीन योजनायें प्रस्तावित हैं। प्रदेश में भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबन्धन एवं विनियमन के दृष्टिगत उ0प्र0 भूगर्भ जल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम-2019 लागू किया गया है।

Read More »

राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई

गरीब, शोषित, वंचित समाज के उत्थान के लिए कार्य किया शाहूजी महाराज ने
कानपुर। छत्रपति संस्थान समिति कानपुर के तत्वावधान में कोल्हापुर नरेश राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की 149 वीं जयंती भगवती ऑटोमोबाइल्स, के-ब्लॉक, किदवईनगर, परिसर में धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार कटियार ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने अपने शासन काल में राजा होते हुए भी एक ऋषि जैसा जीवन जिया, वे भेष बदलकर अपनी प्रजा का हाल चाल लेते थे और तत्काल समस्याओं का निवारण करते थे।

Read More »

भारत का विश्व को दिशा दिखाने का हौंसला

आओ हौंसला सूरज से सीखें, रोज़ ढलके भी हर दिन नई उम्मीद से निकलता है
भारतीयों का हौंसला सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है – होता है, चलता है, के दिन लद गए!! अब करना है, करते ही रहेंगे, का संकल्प है – एड किशन भावनानी
वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी के विकास के साए में मानव प्रजाति में भागमभाग लगी हुई है!! हर देश अपने अपने स्तर पर नए अविष्कारों को प्रोत्साहन दे रहा है और विश्व पर राज करने की होड़ में शामिल होना चाहता है!नवोन्मेष, नवाचार, स्टार्टअप्स, नईनई प्रौद्योगिकियों को उत्साहित मन से और बुलंद हौसलों के साथ हर देश हर व्यक्ति निरंतरता बनाए हुए हैं हम आज इस बढ़ते प्रौद्योगिकी युग में, ऊपर विचारों में शामिल बुलंद हौसलों, शब्द को रेखांकित करेंगे औरइस आर्टिकल के माध्यम से हौसला शब्द को विशाल उपलब्धि की सकारात्मकता पर चर्चा करेंगे।

Read More »

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित

स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार हो रहे महत्वपूर्ण सुधारों से प्रदेश एक सही दिशा में आगे बढ़ रहा है
रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से करें नियुक्तियां दुर्गा शंकर मिश्र, मुख्य सचिव
लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार हो रहे महत्वपूर्ण सुधारों से प्रदेश एक सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमें ऐसा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है जो पूरे देश के लिए रोल मॉडल बने। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के क्षेत्र में हमें मिशन मोड में काम करने की आवश्यक्ता है।

Read More »

ग्रीन पार्क में 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ‘ऐतिहासिक’ मशाल रिले की शुरुआत

Kanpur Nagar: ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर नगर में आज 44वां शतरंज ओलंपियाड प्रतियोगिता के आयोजन का प्रचार-प्रसार व शतरंज खेल को बढावा देने के उद्देश्य से शुरू की गयी मशाल रिले कार्यक्रम के ग्राण्ड मास्टर तेजस, अंवतिका व उनकी टीम का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष विधान सभा उ0प्र0 सतीश महाना ने कहा कि हम में से बहुत कम ही लोग इस बात से परिचित हैं कि चेस ओलंपियाड जो लगभग 100 साल पहले शुरू हआ था, इस बार, पहली बार भारत में होने जा रहा है।

Read More »

पीड़ित की आवाज बने पत्रकार : सुघर सिंह प्रदेश प्रभारी

इलेक्ट्रॉनिक एव प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
इटावा। अगर पत्रकार पीड़ित की आवाज बनकर उसकी खबर छाप कर उसे न्याय दिलाता है तो इससे बड़ी समाज सेवा कोई नहीं हो सकती इसीलिए पत्रकार को समाज का दर्पण कहा जाता है।
यह बात इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी सुघर सिंह ने इटावा के बाबा मॉल में आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में कही।

Read More »

युवा कवि निखिल आनंद गिरि के प्रथम काव्य संग्रह ‘इस कविता में प्रेमिका भी आनी थी’ का लोकार्पण

नई दिल्ली। युवा कवि निखिल आनंद गिरि के पहले कविता संग्रह ‘इस कविता में प्रेमिका भी आनी थी’ का भव्य लोकार्पण आईटीओ स्थित हिंदी भवन सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ कवि मदन कश्यप, साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ कवयित्री अनामिका, वरिष्ठ कवयित्री सुमन केशरी, वरिष्ठ कवि व प्रसिद्ध व्यंग्यकार रामकिशोर उपाध्याय उपस्थित रहे। इसके अलावा पुरुषोत्तम अग्रवाल, अनुज दयाल, अधिशासी निदेशक, दिल्ली मेट्रो, राजेश गिरि, प्रधानाचार्य, राजधानी कॉलेज, संजय कुमार गिरि कवि एवम चित्रकार आदि गणमान्य हस्तियां भी सभागार में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण रामकिशोर उपाध्याय ने दिया और मंच संचालन पाखी पत्रिका के संपादक पंकज शर्मा ने किया। श्री उपाध्याय निखिल की तुलना जर्मन कवि रिल्के से करते हुए कहा कि किताब के शीर्षक से लेकर हर पंक्ति पाठकों को खींचती है और सांकेतिक लहज़े में इस समय के हर पहलू पर चोट की है।

Read More »

छत्रपति शाहू जी महाराज के द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला

उन्नाव। समतामूलक समाज पुरोधा आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 149 वीं जन्मजयंती के अवसर पर रेखा वर्मा जी दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव में विनोद पाल एडवोकेट के संयोजन में शोषित दलित पिछड़े समाज के लोगों के उत्थान के क्षेत्र में कोल्हापुर स्टेट के राजा छत्रपति शाहू जी महाराज के द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा छत्रपति शाहू जी महाराज एवं डॉक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत रामकिशोर पाल एडवोकेट, हरिशंकर भाई पटेल, रामसजीवन पाल, शिल्पी द्विवेदी तथा विनोद पाल ने समारोह को संबोधित किया।

Read More »

शूटर गंज मस्जिद के मुतावल्ली ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

कानपुरः अखिलेश सिंह। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी का ग्वालटोली मकबरा में हसनैन असगर, एमन रिज़वी, इब्ने हसन जैदी, काशिफ नकवी, मुंतज़िर ने चांदी का मुकुट पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चेयरमैन बनने के बाद अली जैदी का यह कानपुर का पहला दौरा था।
आपको बता दें कि कानपुर से उन्हें वक्फ़ की संपत्तियों पर कब्जे और मुतावल्लीयों की तमाम शिकायतें मिल रहीं थीं जिसको देखते हुए यह दौरा काफी अहम था।
उन्होंने शूटर गंज मस्जिद नवाबगंज बड़ी कर्बला का दौरा किया और बोले वक़्फ़ संपत्ति शत्रु संपत्ति नहीं हो सकती है।
इस मौके पर अली जैदी ने कहा कि ग्वालटोली में वक्फ़ संपत्तियों के मुकाबलों ने उन्हें बताया कि इन्हें प्रशासन ने शत्रु संपत्ति के तौर पर चिन्हित किया है जबकि यह वक्फ़ संपत्ति है। इनके रिकॉर्ड बोर्ड के पास मौजूद हैं। वह संपत्ति शत्रु संपत्ति नहीं हो सकती। पहले बात तो बातचीत की जाएगी और बात न बनी तो वक्फ़ ट्राब्युनल हाईकोर्ट का दरवाजा खुला है।

Read More »

लोखंड़ी महिला द्रौपदी मुर्मू का स्वागत है

ज़िंदगी की चुनौतियों पर बार-बार बिखरी एक नारी देखो हर ज़ख़्म के साथ कुंदन सी निखरी, थकी नहीं न हारी हर कसौटी पर फ़तेह पाकर ज़िंदगी जीने की उसने कला सीख ली
जहाँ एक तरफ़ आज भी महिलाओं के लिए कहा जाता है कि स्त्री की बुद्धि पैरों की पानी में होती है, वहाँ आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के साथ अपना लोहा मनवा रही है। देश के लिए सचमुच गर्व की बात है एक महिला जो पिछड़े समाज का हिस्सा रही वह अपने आत्मविश्वास और अपने दम पर आज खुद को राष्ट्रपति के पद के लिए प्रस्थापित करने जा रही है। अपनी ज़िंदगी में कई उतार-चढ़ाव से गुज़री द्रौपदी मुर्मू जी एक उम्र तक घर के बाहर शौच जाने के लिए अभिशप्त थी। अब वो भारत के सर्वाेच्च संवैधानिक पद की हकदार बन चुकी है। इसके अलावा झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब इन्हीं के नाम है। अगर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जीत जाती है तो पहली बार ऐसा होगा कि कोई आदिवासी महिला भारत देश की पहली राष्ट्रपति बनेगी और भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बनेंगी।

Read More »