Monday, July 8, 2024
Breaking News

भाजपा नेत्री के घर में सेंध लगाते तीन धरेे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के कुन्दन महल के समीप भाजपा नेत्री के घर चोरी करने आये तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के कुन्दन महल के समीप निवासी भाजपानेत्री ममता कठेरिया/ बाल्मीक के घर आज दोपहर दिन दहाडे तीन चोर घर मे ंप्रवेश कर गये। जिसकी जानकारी किसी तरह घर में बैठी ममता कठेरिया को हो गयी। जिसने कमरे को बन्द करने के बाद डालय 100 को सूचना कर दी।

Read More »

भतीजी ने चाची-चाचा के खिलाफ दी तहरीर

मकान के बटबारे को लेकर हुआ था विवाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला गडरिया में बटबारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष की किशोरी ने एसएसपी कार्यालय जाकर शिकायत प्रकोष्ट से अभियोग दर्ज कराने के बाद डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला गडरिया निवासी अनिल कुमार के परिजनों को विवाद घर के बटबारे को लेकर उसके छोटे भाई दिलीप के परिजनों से हो गया। देखते ही देखते दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी।

Read More »

शांतिभंग में एक को भेजा जेल, दूसरा छोडा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र पुलिस ने मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ शान्ति भंग में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयूपुर निवासी 40 वर्षीय बन्टू पुत्र रूपबसन्त का विवाद रात्रि में पडोस के ही सत्यप्रकाश से हो गया। उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। 

Read More »

छत से गिरी युवती,गंभीर

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के कच्चा टूण्डला में छत पर टहल रही एक युवती असावधानीवश से नीचे गिर पडी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। परिजन गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर आए।
थाना टूण्डला क्षेत्र के कच्चा टूण्डला निवासी श्रीनिवास की 18 वर्षीय पुत्री रेखा विगत सांय अपने घर की छत पर फोन से किसी से बात कर रही थी। उसी दौरान बातो में इतनी व्यस्त हो गयी, कि छत पर घूमते -घूमते उसका पैर किसी तरह से फिसल गया। 

Read More »

गर्म दूध से बच्ची झुलसी

फिरोजाबाद, संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र नगला भजन में गर्म दूध से एक बच्ची झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला भजन निवासी अरविन्द की 10 वर्षीय पुत्री कु0 मनू अपने घर पर गर्म दूध का पात्र एक स्थान से उठाकर दूसरे जगह रख रही थी।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना सिरसागंज क्षेत्र के बूढा-बरतरा के समीप रेलवे लाइन पर शौच करने गये एक व्यक्ति की ट्रेेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के बूडा बरतरा निवासी 45 वर्षीय मनोज पुत्र दीनदयाल आज सुबह रोजाना की तरह दैनिक क्रिया करने के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

Read More »

संजय सिंह बने घाटमपुर उपजिलाधिकारी

2017.06.12. 3 ssp shiraji 2घाटमपुर, कानपुर नगर। सोमवार अपराह्न नर्वल तहसील से स्थानान्तरित होकर आए उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने घाटमपुर तहसील के एस0 डी0 एम0 के रूप में विधिवत चार्ज ग्रहण करने के बाद तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य नायब तहसीलदार मौजीलाल व अन्य तहसील स्तरीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें अपनी कार्यशैली से परिचित करवाया। श्शासन की मंशा से अवगत कर उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें अपनी कार्यशैली से परिचित करवाया। शासन की मंशा से अवगत कराते हुए पी0सी0एस0 अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि 53 महीने की सर्विस में दस तहसीलों में एस0डी0एम0 रह चुका हूॅं। मुझे लापरवाह और बहानेबाज कर्म कतई पसन्द नहीं है। छुट्टी में छेड़ेंगे नहीं, वर्किंग में छोडेंगे नहीं। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को अच्छे काम करने का संकल्प दिलाया, साथ ही ताकीद की कि तहसील आने वाली आम जनता से मृदु व्यवहार करें।

Read More »

पुलिस वाला बनकर की लूट

2017.06.12. 2 ssp shiraji 1घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। बीती रात पतारा से मोमिनपुर लौट रहे बाइक सवार यूवकों को बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़ितों ने पुलिस कंटोल रूम व पतारा पुलिस चैकी में शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोमिनपुर (नन्दना) निवासी गोविन्द सिंह के पुत्र अरिमर्दन सिंह व सन्दीप ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम बांदा पैसेन्जर से रिश्तेदार आये थ। जिन्हें ट्रैक्टर से भेजने के बाद दोनों भाई बाइक द्वारा पतारा से गाॅव मोमिनपुर लौट रहे थे। रात्रि करीब नौ बजे तरगाॅव तिलसड़ा के बीच स्थित आदर्श तालाब के पास दो बाइक सवार यूवकों ने अपने को पुलिस बताते हुए सन्दीप की मोटरसाइकिल रूकवाई और कट्टा लगा कर अरिदर्मन की जेब में पड़ा पर्स छीन लिया और गाली गलौज करते हुए चले गये। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को घटना से अवगत करा दिया।

Read More »

जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के दिए निर्देश

2017.06.12. 1 ssp dm bulandsharबुलंदशहर, जन सामना ब्यूरो। सभागार में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डाॅ0 रोशन जैकब ने प्राथमिकता के चिन्हित कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यक्रम कागजों पर न होकर धरातल पर दिखायी देने चाहिए। उन्होंने तहसील दिवस एवं थाना दिवसों में आने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से न लिये जाने के कारण 395 शिकायतें लंबित है।
उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इनका निस्तारण 7 दिन के अन्दर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सन्दर्भ, डीएम जनता दर्शन तथा आयुक्त महोदय की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

Read More »

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी अन्त्योदय प्रदर्शनी समारोह संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

2017.06.12 01 ravijansaamnaपं. दीनदयाल उपाध्याय ने ताउम्र समाज के अंतिम छोर पर बैठे वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को जागरूक व आगे बढ़ाने का काम किया: विधायक प्रतिभा शुक्ल वारसी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत मैथा ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम का विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, सीडीओ केदारनाथ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुनम अर्पित कर किया। 

Read More »