Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शांतिभंग में एक को भेजा जेल, दूसरा छोडा

शांतिभंग में एक को भेजा जेल, दूसरा छोडा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र पुलिस ने मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ शान्ति भंग में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयूपुर निवासी 40 वर्षीय बन्टू पुत्र रूपबसन्त का विवाद रात्रि में पडोस के ही सत्यप्रकाश से हो गया। उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से बन्टू को पकड कर थाने ले गयी। जहां उसके खिलाफ शान्ति भंग का अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। बन्टू ने बताया कि पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही की गयी है। दूसरे पक्ष से लेने-देन करने के बाद छोड दिया गया है। जबकि शान्ति भंग में दोनो पक्षों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिये।